{"_id":"6aea3925f3e0563691088840","slug":"demand-of-decoration-items-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167936-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घरों को सजाने के लिए सजावटी सामान की बढ़ी मांग, खरीदार उमड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घरों को सजाने के लिए सजावटी सामान की बढ़ी मांग, खरीदार उमड़े
Wed, 04 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। बाजार में सजी घरों के सजाने की के लिए सजावटी सामान की दुकान। संवाद
फोटो - 20
- फूल-मालाओं, तोरण, लटकन और लक्ष्मी के पदचिह्नों से लेकर झूमर व आकर्षक वॉल डेकोर की हो रही खरीदारी
- कपड़े, प्लास्टिक, मोतियों, शीशों और लकड़ी से तैयार सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर बढ़ी रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोग अपने घरों को रोशनी और रंगों से सजाने के लिए खरीदारी करने दुकानों पर पहुंच रहे हैं। इस बार पूजा सामग्री के साथ-साथ घर की साज-सज्जा के लिए सजावटी सामान की भी अच्छी मांग देखी जा रही है।
लोग दरवाजों, खिड़कियों, दीवारों और मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक रूप देने के लिए अलग-अलग डिजाइन और रंगों की सजावटी वस्तुएं पसंद कर रहे हैं। दुकानों पर फूलों की मालाओं से लेकर लक्ष्मी के पदचिह्नों, बंदनवार, लटकन, झूमर और दीवारों पर लगाने वाली सीनरी तक की खरीदारी हो रही है।
कृत्रिम फूलों और पत्तियों से तैयार मालाएं, जिनमें कपड़े, प्लास्टिक और फोम से बने गुलाब व गेंदे के फूल शामिल हैं, ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
सजावटी सामान की विविधता
बाजार में मोतियों, चमकीले धागों, छोटे शीशों और रंगीन झालरों से तैयार बंदनवार व तोरण भी घरों के मुख्य द्वार सजाने के लिए पसंद किए जा रहे हैं। दरवाजों और दीवारों पर लगाने के लिए पारंपरिक डिजाइन के साथ आधुनिक रूप वाली लटकन भी उपलब्ध हैं। पीतल, धातु, लकड़ी और प्लास्टिक से बने सजावटी झूमर तथा रंगीन लाइटों से सजी लटकाने वाली वस्तुएं भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई हैं। दुकानदार प्रवीण ने बताया कि दीवारों की सजावट के लिए आकर्षक पोस्टर, धार्मिक चित्र, लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें और विभिन्न डिजाइन की सीनरी खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों और दुकानदारों की राय
घर के प्रवेश द्वार और पूजा स्थल को सजाने के लिए लक्ष्मी के पदचिह्नों वाले स्टिकर, रंगोली के डिजाइन और सजावटी पट्टियां भी ग्राहक खूब खरीद रहे हैं। खरीदारी करने पहुंची महक थोरी, पायल और सुनीता का कहना है कि दिवाली पर घर की साफ-सफाई के साथ सजावट का भी विशेष महत्व है। कुछ लोग पारंपरिक फूलों की मालाएं और धार्मिक चिह्न पसंद कर रहे हैं, जबकि युवा वर्ग रंगीन लाइटों, आधुनिक झूमर और डिजाइन वाली दीवारों की सजावट की ओर अधिक आकर्षित हो रहा है। ग्राहकों का कहना है कि कम खर्च में घर को नया और सुंदर रूप देने के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी विभिन्न डिजाइन, रंग और आकार में सजावटी सामान सजा रखा है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें। दिवाली से पहले बाजार में बढ़ती यह चहल-पहल त्योहार की तैयारियों का अहसास करा रही है।