फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   delhi team inspects electronic shop for selling fake goods, goods of 4 lakhs is taken under custody

दिल्ली की टीम ने इलेक्ट्रोनिक दुकान पर छापेमारी कर बरामद किया 4 लाख का सामान

Fri, 14 Feb 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
delhi team inspects electronic shop for selling fake goods, goods of 4 lakhs is taken under custody
delhi team inspects electronic shop for selling fake goods, goods of 4 lakhs is taken under custody - फोटो : Sirsa
नामी गिरामी कंपनियों के नाम पर बेचने के मामले में शुक्रवार को दिल्ली की एक टीम ने शहर की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर कार्रवाई की। जिसमें उसे सुजाता कंपनी के नाम से नकली आरओ व गैस गीजर बरामद हुए है। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने दुुकान से मिले नकली सामान को जब्त कर लिया। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त कमिश्नर अभिनव जगननाथ के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण के दौरान करीब 4 लाख का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर की एक इलेक्ट्रोनिक की दुकान पर दिल्ली की एक टीम ने करीब एक बजे निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सुजाता कंपनी का लोगों लगा हुआ करीब 4 लाख का सामान बरामद किया। निरीक्षण कर टीम ने सामान की पूरी सूची बनाई और उसे अपने कब्जे में ले लिया। सामान के साथ टीम ने कंपनी की ओर से जारी बिलों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

टीम के साथ पहुंचे दिल्ली से कंपनी के सेल हेड रवींद्र सिंह तोमर ने बताया कि बीते कुछ महीनों से कंपनी के टोल फ्री नंबर पर ग्राहकों की ओर से आरओ व गैस गीजर को ठीक करने को लेेकर काफी शिकायतें दर्ज हो रही थी। लेकिन ग्राहकों द्वारा खरीदा गया सामान सुजाता कंपनी का था ही नहीं। ग्राहकों को सुजाता कंपनी के नाम से नकली सामान बेचा जा रहा था। जब इसकी सूचना कंपनी हेड ऑफिस में पहुंची तो इसकी जांच की गई जिसमें पता चला कि यह कोई फर्जी कंपनी है जो सुजाता कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को नकली सामान बेच रही थी। इस कंपनी ने ऑनलाइन सेल के लिए भी एक वेबसाइट बना रखी थी। जिसमें ग्राहकों को ऑनलाइन सामान भी बेचा जाता था। दिल्ली सेल हेड ने बताया कि इस रैकेट को देखते हुए पांच अन्य जगहों पर भी रेड की गई है। जानकारी मुताबिक हर जगह से कंपनी के नाम का सामान बरामद हो रहा है। वहीं इलेक्ट्रोनिक दुकान पर हुई कार्रवाई को लेेकर दुकानदार का कहना है कि दुकान से बरामद हुआ सारा सामान सुजाता कंपनी का ही है। दुकान में रखे सारे सामान का बिल उसके पास है, यह कंपनी रजिस्टर्ड है। ऐसा कोई सामान नहीं है जो नकली हो, किसी भी सामान पर सुजाता कंपनी का नाम प्रयोग नहीं किया गया। यह कंपनी सन 2012 में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed