फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death,corona active case,sirsa news

जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी आज 3 केंद्रों पर चलेगा अभियान

Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
death,corona active case,sirsa news
कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के बाद वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की तादाद बढ़ी है। शनिवार को सिविल अस्पताल केंद्र में वैक्सीन लगवाने वाले मरीजों को करीब दो घंटे इंतजार के बाद वैक्सीन की डोज लग पाई। सिविल अस्पताल केंद्र में करीब 275 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगी। हालांकि पहले केंद्र पर एक ही जगह पर पहली व दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी, परंतु संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के लिए अलग अलग प्रबंध किए। वहीं जिले में शनिवार को कोरोना के 348 नए केस आए है। जबकि पांच लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास आठ हजार में से अब केवल 1369 वैक्सीन की डोज ही रह गई है। डोज की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग रविवार को केवल तीन की केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाएगा। यह अभियान, डबवाली, सिरसा में थेहड़ मोहल्ला और पीएचसी माधोसिंघाना में ही चलाया जाएगा। डोज की कमी के चलते सिरसा सिविल अस्पताल में भी टीकाकरण बंद रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखकर करीब 40 हजार डोज की मांग की हुई है। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने रिमाइंडर भेजा है। हालांकि शनिवार शाम तक वैक्सीन नहीं आई थी। अधिकारियों को उम्मीद है कि रविवार को वैक्सीन आ जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के पास आठ हजार कोरोना वैक्सीन पहुंची थी। विभाग ने शुक्रवार व शनिवार को करीब 6631 डोज लगाई। शनिवार को 2074 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते शनिवार को शहर के प्राइवेट अस्पताल, प्राइमरी हेल्थ सेंटर खैरपुर, इंद्रपुरी, थेहड़ मोहल्ला, एयरफोर्स सिरसा व ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी चोपटा, पीएचसी दड़बा कलां, पीएचसी डिंग, पीएचसी जगमलेरा, सीएचसी बडागुढ़ा में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान नहीं चलाया गया। जिले में 34 में से 28 केंद्रों पर ही अभियान चलाया गया अपने एक रिश्तेदार के कोरोना वैक्सीन लगवाने आए पार्षद प्रतिनिधि राजू सहगल बिना वैक्सीन करवाए ही लौट गए। राजू सहगल ने बताया कि वे पहले सीएचसी खैरपुर में गए थे, परंतु उन्होंने बताया कि टीकाकरण नहीं किया जा रहा है। सिविल अस्पताल में भीड़ काफी है, इसलिए सोमवार तक इंतजार करेंगे। जबकि बैंक मैनेजर अजैब सिंह ने बताया कि वे दस बजे टीका लगवाने आए थे। करीब 12 बजे टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों की मौत
जिले में शनिवार को कोरोना के 348 नए केस मिले हैं। इसमें से सिरसा शहर में 152 मरीज, डबवाली शहर में 26, ऐलनाबाद में 18, कालांवाली में 23, ओढां में नौ, चोपटा में 23, माधोसिंघाना में 14, रानियां में 37, चौटाला में 35, बडागुढ़ा में 11 कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं, पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ऐलनाबाद की 36 वर्षीय महिला शामिल है। महिला प्राइवेट अस्पताल में दाखिल थी। सिरसा के ऑटो मार्केट रोड पर रहने वाले 66 वर्षीय पुरुष ने हिसार के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ गया। इसी प्रकार से 49 वर्षीय पुरुष निवासी कुकरथाना भी हिसार के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ गया। डबवाली निवासी 45 वर्षीय पुरुष फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल था, उसकी मौत हो गई। सिरसा की राम कालोनी वासी 71 वर्षीय वृद्ध भी सिरसा के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ गया।
शेष वैक्सीन के चलते रविवार को केवल तीन ही केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। हमने मुख्यालय को पत्र लिखकर वैक्सीन की डिमांड कर रखी है।
- डॉ. बालेश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed