फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CTM Yash Malik achieved 369th rank and said- work hard and you will succeed

Sirsa News: सीटीएम यश मलिक ने हासिल की 369वीं रैंक बोले- मेहनत करें, सफलता मिलेगी

Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
CTM Yash Malik achieved 369th rank and said- work hard and you will succeed
नगराधीश यश मलिक। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगराधीश यश मलिक ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में 369वीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि पर प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
यश मलिक वर्ष 2023 बैच के हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारी हैं और वर्तमान में 10 फरवरी 2025 से सिरसा में सीटीएम (सिटी मजिस्ट्रेट) के पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से वे सोनीपत जिले के गांव ईसापुर खेड़ी के निवासी हैं, जबकि फिलहाल करनाल में रह रहे हैं। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई प्रतिष्ठित एनआईटी कुरुक्षेत्र से पूरी की है।
विज्ञापन

यश मलिक की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है, बल्कि यह उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है जो सिविल सेवा में अपना भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को संदेश दिया कि अपने लक्ष्य को कभी न खोएं। निरंतर मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। पढ़ाई के लिए सही दिशा और उचित माध्यम का चयन करें और सोशल मीडिया जैसी भटकाव वाली चीजों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed