{"_id":"68e6a39b48ccd4ab37037969","slug":"crowds-gathered-to-get-residential-certificates-city-council-staff-absent-sirsa-news-c-128-1-svns1027-145662-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रिहायशी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उमड़ी भीड़, नगर परिषद में कर्मचारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रिहायशी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उमड़ी भीड़, नगर परिषद में कर्मचारी नदारद
विज्ञापन
सिरसा। रिहाशयी प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे महिला के बच्चे को संभालते परिजन। संवाद
सिरसा। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं बड़े स्तर पर रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर परिषद में पहुंच रही हैं। प्रमाणपत्र बनवाने आईं महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ घंटों लाइन में खड़ी रहीं। महिलाएं अपने शिशुओं को गोद में लिए दस्तावेज की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के लिए परेशान होती नजर आईं। वहीं, उनके परिजन व पति बच्चों को संभालते दिखे।
नगर परिषद में रिहायशी प्रमाण पत्रों के लिए सात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन मौके पर मात्र तीन ही कर्मचारी कार्यरत मिले। इनमें से भी एक कर्मचारी भाजपा नेता का निजी कार्य करता नजर आया, जबकि बाकी तीन कर्मचारियों को भीड़ संभालने में भारी दिक्कतें पेश आईं।अपर्याप्त स्टाफ के कारण महिलाओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
कई महिलाएं सुबह से कतार में खड़ी रहीं, लेकिन शाम तक उनका कार्य पूरा नहीं हो पाया। मौके पर हस्ताक्षर कर रहे पार्षद गोपीराम सैनी लोगों को समझाने और आश्वस्त करने में जुटे रहे, परंतु अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण प्रक्रिया धीमी रही। लोगों का कहना है कि नगर परिषद में यदि सभी कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर होते और अधिकारी मौजूद रहते, तो महिलाओं को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
400 के आसपास आए लोग
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रिहायशी प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों की सूची लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 400 के आसपास लोग रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए। क्योंकि सोमवार को जहां बारिश के कारण लोग नहीं पहुंच पाए थे। मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जंयति के चलते छुट्टी थी। इसलिए बुधवार को सुबह 9 बजे से ही लोगों की भीड़ नगर परिषद कार्यालय पहुंच गई।
-- -
जानकारी मिली है कि सात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन कर्मचारियों को रोस्टर अनुसार लगाया गया है। इसके बाद भी चार कर्मचारी होने चाहिए थे। आज भीड़ ज्यादा है। इसलिए कर्मचारी ज्यादा होने चाहिए थे। लोगों को पार्षद के साइन के लिए दिक्कत न आए तो वह अपनी ड्यूटी निभा रहे है।
- गोपीराम सैनी, पार्षद
--
कर्मचारियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई है। तीन कर्मचारी नियमित रूप से काम करते हैं। भीड़ ज्यादा होने की सूरत में कर्मचारियों को निर्देश देंगे कि वह रिहायशी प्रमाण पत्र का काम कर अपनी ब्रांच का काम करें।
- वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद।