{"_id":"6410b49848b807f2f7007f48","slug":"crop-procurement-increased-arrivals-in-the-grain-market-due-to-a-flaw-in-the-portal-hafed-could-not-start-commercial-procurement-of-mustard-sirsa-news-c-21-1-79558-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खरीद : अनाज मंडी में बढ़ी आवक, पोर्टल में खामी के कारण हैफेड शुरू नहीं कर पाई सरसों की कॉमर्शियल खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खरीद : अनाज मंडी में बढ़ी आवक, पोर्टल में खामी के कारण हैफेड शुरू नहीं कर पाई सरसों की कॉमर्शियल खरीद
Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले में सरसों की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसान सरसों की कटाई करवाने के बाद सीधा उपज को मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंडी में सरसों की आवक तेज हो गई है। मंगलवार को हैफेड की ओर से सरसों की कॉमर्शियल खरीद की जानी थी, लेकिन पोर्टल शुरू न होने के चलते खरीद नहीं कर पाई। निजी व्यापारियों ने ही खरीद की है।
मंगलवार को सिरसा अनाज मंडी में 100 के करीब किसान सरसों की उपज लेकर पहुंचे। व्यापारियों ने सरसों की नमी की जांच प्रक्रिया शुरू की, लेकिन नमी 20 फीसदी होने के कारण किसानों को सरसों सुखाने की जानकारी दी गई। इस दौरान हैफेड के व्यापारियों ने कॉमर्शियल तौर पर खरीद प्रक्रिया शुरू की और एक ढेरी की खरीद भी कर ली गई, लेकिन पोर्टल में खामी होने के चलते खरीदी गई सरसों को रद्द कर दिया। इसके बाद मुख्यालय में इस संबंध में जानकारी दी गई। जिले में अब तक तीन मंडियों में सरसों की आवक हो रही है। 20 मार्च से सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए मार्केट कमेटी की ओर से 12 केंद्रों का चयन किया गया है। सिरसा मंडी में पहुंचने वाली सरसों की ढेरियों के ई-नेम पोर्टल पर टोकन काटे जा रहे है। ई-खरीद पोर्टल खुलने के बाद सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
मंडी में बेसहारा पशुओं के समाधान के लिए मार्केट कमेटी ने प्रशासन को लिखा पत्र
मंडी में अभी सरसों की आवक शुरू हो गई है, लेकिन गेट न होने के कारण यहां पर बेसहारा पशुओं की संख्या भी पहले से काफी अधिक देखने को मिल रही है। इसके समाधान के लिए मार्केट कमेटी ने प्रशासन को पत्र लिखकर 12 कर्मचारियों की मांग की है। इनकी मंडी के गेटों पर ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि चोरी व बेसहारा पशुओं से किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
वर्जन
मंडी में सरसों की अभी प्राइवेट खरीद चल रही है। मंडी में सरसों लेकर पहुंचने वाले किसानों के पोर्टल पर टोकन काटे जा रहे हैं। पहले दिन हैफेड की ओर से खरीद की जानी थी। पोर्टल में बदलाव होने के कारण हैफेड खरीद शुरू नहीं कर पाई है। सरकारी खरीद शुरू करने को लेकर अभी तक पत्र नहीं मिला है। - वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा ।