{"_id":"ff8d9789fd4057c29d83fdf319b6c5a0","slug":"hearing-in-court-crime-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर संजीव कौशल की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर संजीव कौशल की जमानत याचिका खारिज
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रूण लिंग जांच मामले में आरोपी डॉक्टर संजीव कौशल की जमानत याचिका को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संगीता राय की अदालत ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले न्यायाधीश संगीता राय ने 24 दिसंबर को आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उसे अंतरिम राहत देकर 26 दिसंबर को पुलिस जांच में शामिल होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
16 दिसंबर को डॉक्टर संजीव कौशल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। नियमित जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस पुलिस डॉक्टर कौशल को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 20 नवंबर को सिविल सर्जन को मिली गुप्त सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डबवाली रोड स्थित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर में छापेमारी की। सूचना देने वाले ने बताया था कि सेंटर संचालक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कौशल चार से 14 नवंबर तक बाहर गए हुए थे।
पीछे से यहां पर रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में सैकड़ों लोगों का अल्ट्रासाउंड हुआ। यहां तक कि भ्रूण लिंग जांच भी की गई। इसके बाद डिप्टी सीएमओ विरेश भूषण, आरएमओ डॉ. विपुल गर्ग के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा।
छापेमारी से सेंटर के स्टाफ में हड़कंप मच गया। स्टाफ ने ने फोन करके संचालक डॉ. कौशल को छापेमारी की सूचना दी। इसके संचालक मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग की टीम से बातचीत की। विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच की और डीवीआर कब्जे में ली। टीम सारा रिकॉर्ड और अन्य रजिस्टर भी कब्जे में लिए हैं।
इसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई। सिविल सर्जन सूरजभान कंबोज ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी और 25 नवंबर को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पीसी/पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।