फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   arrest, with new currency, update news, Sirsa

नकली नोट मामले में दो और काबू, साढ़े 10 हजार की नकली करेंसी बरामद

Sun, 15 Jan 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 15 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
arrest, with new currency, update news, Sirsa
पकड़ी गई नई करेंसी - फोटो : AmarUjala

नकली नोट चलाने के मामले में बीते दिन पुलिस के हत्थे चढ़े ओढां निवासी कार चालक कुलदीप सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश कर उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने राजस्थान के सुरेवाला निवासी मंगत, जसविंद्र को गांव बणी क्षेत्र से धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 10 हजार 500 की नकली करेंसी बरामद की है, जिसमें महेंद्र के पास से 4500 रुपये, जसविंद्र के पास से छह हजार रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों से नकली करेंसी में चार नोट दो हजार रुपये के और पांच नोट पांच सौ रुपये के बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ओढां निवासी कुलदीप इस काम में मामूली सा प्यादा है, जिसके संपर्क सिर्फ मंगत व जसविंद्र तक ही थे। हत्थे चढ़े मंगत और जसविंद्र ने नकली नोटों के मामले में पुलिस को काफी अहम जानकारी मुहैया करवाते हुए राजस्थान के एक व्यक्ति का नाम बताया है, जोकि मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी जांच का हवाला देकर सिर्फ यही बताया है कि दोनों आरोपियों ने नकली नोटों के मामले में महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए एक आरोपी का नाम बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस नकली करेंसी के खेल में राजस्थान का फरार आरोपी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिस तक पहुंचने के लिए पुलिस पकड़े गए आरोपियों से उसके संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, जब सभी आरोपी काबू हो जाएंगे, तभी पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed