फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव झूठीखेड़ा से व्यक्ति का अपहरण, केस दर्ज

गांव झूठीखेड़ा से व्यक्ति का अपहरण, केस दर्ज

Mon, 12 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
गांव झूठीखेड़ा से व्यक्ति का अपहरण, केस दर्ज
गांव झूठीखेड़ा से ग्रामीण को किया अगवा, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली। जीप में सवार कुछ लोग क्षेत्र के गांव झूठी खेड़ा से एक व्यक्ति को अगवा कर ले गए। यही नहीं जब व्यक्ति के भाई ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी तरह परिजनों को घटना बारे बताया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

पुलिस को दी शिकायत में गांव झूठीखेड़ा निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। शनिवार की दोपहर को वह अपने भाई भालाराम के साथ गांव मटदादू के बस स्टेंड पर खड़ा था। इसी दौरान झूठीखेड़ा निवासी प्रदीप, सतनाम सिंह, महावीर सिंह, अंग्रेज सिंह, गांव मटदादू निवासी गुरप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह व सतविंद्र जीप में सवार होकर आए और उसके भाई भालाराम को जीप में डालकर ले जाने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे कुछ बताया तो उसके भाई को जान सेे मार देंगे। उसने सभी के जाने के बाद भी जीप का काफी दूर तक पीछा किया। इसके बाद उसे पता चला कि उक्त लोग उसके भाई को गांव हैबुआना लेकर गए हैं। उसने तुरंत परिजनों को जाकर घटना बारे बताया। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी जयवर्धन सिंह ने बताया कि गांव झूठीखेड़ा निवासी सुरजीत सिंह ने अपने भाई के अपहरण की शिकायत दी है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। जल्द अपहरणकर्ताओं का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed