फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सरकारी गोदामों से अनाज लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

सरकारी गोदामों से अनाज लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 02 Dec 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सरकारी गोदामों से अनाज लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश
सरकारी गोदामों से अनाज लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

डबवाली। पंजाब-हरियाणा के सरकारी गोदामों से अनाज लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले हैं। आरोपियों से गांव चौटाला में स्थित हैफेड तथा पंजाब के शहर अबोहर स्थित पनग्रेन गोदाम को लूट का खुलासा हुआ है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला तरनतारन निवासी दलजीत सिंह उर्फ पप्पू, सुखविंद्र सिंह उर्फ सुक्खा, दलजीत सिंह उर्फ दीपू और देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जिनमें अनाज उतरवाने के आरोपी पिता और पुत्र भी शामिल हैं। सभी आरोपी ट्रक चालक और मजदूर हैं। गिरोह का मास्टर माइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने 8-10 लोगों को अपने साथ मिलाकर एक गिरोह बनाया और तरनतारन क्षेत्र के ट्रक चालकाें और मजदूरों को शामिल कर वारदात को अंजाम दिया करते थे। मुख्य आरोपी लूटे गए अनाज को अपने संबंधियों के पास उतारते थे और बाद में एक व्यापारी को बेच देते थे। यह जानते हुए भी कि अनाज लूट का है, फिर भी व्यापारी अनाज खरीदा करते थे। थाना सदर डबवाली के एसएचओ विनोद कुमार काजला ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर सात दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों बारे में जानकारी हासिल कर उनकी भी धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed