{"_id":"5bcb8261bdec22699b148ba0","slug":"181540063841-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अक्तूबर को थेहड़ मामले में सरकार के नकारात्मक रवैये को लेकर धरने पर बैठना था गोकुल सेतिया ने, इसलिए कर रहे थे जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 अक्तूबर को थेहड़ मामले में सरकार के नकारात्मक रवैये को लेकर धरने पर बैठना था गोकुल सेतिया ने, इसलिए कर रहे थे जनसंपर्क अभियान
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। पूर्व उद्योग मंत्री लछमण दास अरोड़ा के नाती और युवा भाजपा नेता गोकुल सेतिया पर शनिवार सुबह रानियां गेट पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पत्थर लगने से गाड़ी के शीशे टूट गए। घटना में चालक मान सिंह के चोट आईं। घटना के बाद शहर थाना प्रभारी विनोद कुमार व डीएसपी हेड क्वार्टर रविंद्र सिंवर पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में गोकुल सेतिया के समर्थक भी वहां पहुंच गए। समर्थकों ने पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद दोपहर ढाई बजे तक गोकुल सेतिया थेहड़वासियों की समस्याओं को लेकर रानियां रोड पर धरने पर बैठे रहे।
घटना को लेकर गोकुल ने पुलिस को लिखित में शिकायत न देकर एक राजनेता पर हमला करवाने का मौखिक आरोप लगाया है। गोकुल सेतिया भाजपा की सिरसा विधानसभा चुनाव से टिकट लड़ चुकी नेत्री सुनीता सेतिया के पुत्र है। गोकुल सेतिया ने थेहड़ खाली करवाने के विरोध में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर 21 अक्तूबर को बैठना था। इसी के चलते वे थेहड़ मोहल्ला में जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए पहुंचे। जैसे ही वे गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के पास पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया। उनके ड्राइवर मान सिंह को हल्की चोट लगी। घटना के बाद गोकुल सेतिया गाड़ी से उतकर पथराव करने वाले लोगों से पूछने लगे कि वे उनकी गलती क्या है। लेकिन पथराव करने वाले लोग सड़क के दूसरी ओर से पत्थर फेंकते रहे। गोकुल सेतिया बार-बार कहते रहे कि उनकी गलती तो बताओ, लेकिन पथराव नहीं रुका। उनके साथी उन्हें वहां से जाने के लिए कहने लगे, लेकिन वे नहीं गए। इसके बाद साथी उसे गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के अंदर ले गए। पथराव की सूचना मिलने पर उनके समर्थक वार्ड नंबर 25 के पार्षद विकास गुज्जर सहित अन्य समर्थक पहुंच गए। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे गोकुल सेतिया ने गुरुद्वारे के पास ही धरना शुरू कर दिया। गोकुल सेतिया ने आरोप लगाया कि उस पर पथराव शहर के ही एक राजनेता के इशारे पर करवाया गया है। सेतिया का कहना है कि कुछ दिनों पहले हिसारिया बाजार में एक व्यापारी से मारपीट होने के बाद युवकों के खिलाफ दर्ज मामले पर पुलिस द्वारा बाजार में घुमाने की घटना की वह निंदा कर चुके हैं। उसमें इनकी कोई भूमिका नहीं है। उनके प्रति गुर्जर समुदाय के लोगों को एक नेता ने भड़का रखा है। हमले के बाद उनके पूरे परिवार की जान को खतरा बना हुआ है।
सीएम के समक्ष उठाया जाएगा मामला
घटना के बाद स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए डीएसपी हेड क्वार्टर रविंद्र सिंवर व शहर थाना प्रभारी विनोद काजला ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोकुल सेतिया से शिकायत देने को कहा तो सेतिया ने जवाब दिया किए वे हमला करवाने वाले राजनेता को शेर नहीं बनाना चाहते। हमलावरों को अपना छोटा भाई बताकर गोकुल ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर गोकुल सेतिया से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 30 अक्तूबर को सीएम के सिरसा प्रवास पर ये मामला उनके समक्ष उठाया जाएगा और उनकी मुलाकात सीएम से करवाई जाएगी। इसके बाद दोपहर दो बजे गोकुल ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
ये है हमले की वजह
हिसारिया बाजार में कुछ दिनों पहले एक व्यापारी के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने उसमें 10 से ज्यादा युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद युवकों को पुलिस ने बाजार में घुमाया, जिससे कि युवकों के संबंधी और गुज्जर समाज के लोग पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन पर उतर आए। गुज्जर समाज के कुछ लोगों ने युवकों को सरेआम बाजार में घुमाने के लिए गोकुल सेतिया पर आरोप लगाए। लेकिन गोकुल सेतिया इन आरोपों को कई बार खंडन कर चुके हैं। इसी घटना के चलते ही शनिवार को उन पर पथराव किया गया।
पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। गोकुल सेतिया ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। अगर शिकायत दी जाती है तो पुलिस उसपर कार्रवाई करेगी।
रविंद्र सिंवर, डीएसपी हेड क्वार्टर सिरसा।
कोट्स
गोकुुल सेतिया पर हुए हमले की उनकी पार्टी निंदा करती है। सीएम सर ने आश्वासन दिया है कि 30 अक्तूबर को सिरसा प्रवास के दौरान वे थेहड़ के मुद्दे पर थेहड़ के प्रतिनिधिमंडल और गोकुल सेतिया से मिलेंगे। जिन लोगों ने पथराव किया, उन्होंने ये बड़ी ही शर्मनाक हरकत की है।
यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष, भाजपा।
फोटो 16, 17 व 19,