{"_id":"5c8be3c6bdec22142c5ca756","slug":"161552671686-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया नेजाडेला खुर्द गौशाला के पदाधिकारियों को थाने में तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया नेजाडेला खुर्द गौशाला के पदाधिकारियों को थाने में तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानों से टैग काटकर गोवंश को फेंककर ट्रक सवार फरार
ओढां। गांव नुहियांवाली में ट्रक सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक से गो वंश फेंककर फरार हो गए। ट्रक से फेंके जाने के कारण 7-8 गाय व बछड़े घायल हो गए। पता चलने पर ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे घायल व अन्य करीब 20 गो वंश को गोशाला में पहुंचाया। गोशाला कमेटी व पंचायत ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोशाला कमेटी के अनुसार गोवंश में से एक बछड़े के कान में लगाए गए बारकोड युक्त टैग के आधार पर जब जांच की गई तो ये नेजाडेला खुर्द गो शाला का पाया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने नुहियांवाली गोशाला में पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए नेजाडेला खुर्द की गोशाला के पदाधिकारियों को थाने में बुलाया है।
नुहियांवाली गोशाला के प्रधान देवीलाल नेहरा ने बताया कि ट्रक सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर नुहियांवाली से रत्ताखेड़ा के मध्य दो जगहों पर ट्रक से गो वंश को फेंककर फरार हो गए। जिसके बाद गोवंश गांव में घुस गया। सूचना पाकर ग्रामीणों ने घायल तथा अन्य 20 गोवंश को गो शाला में पहुंचाया है। जहां घायल गो वंश का उपचार करवाकर उनकी देखरेख की गई। गोशाला प्रधान के अनुसार ट्रक में 35 से 40 गौवंश था। जिनके कानों से बारकोड युक्त टैग काट लिए गए ताकि उनकी पहचान न हो सकें। एक बछड़े के कान में मिले टैग के आधार पर जब जांच पड़ताल की गई तो पाया कि ये टैग नेजाडेला खुर्द गोशाला को जारी किया हुआ है। गोशाला कमेटी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। ओढां पुलिस ने नुहियांवाली गोशाला में पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए नेजाडेला खुर्द की गोशाला के पदाधिकारियों को थाने में आने के लिए कहा है। एएसआई रामकुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जानकारी ली जा रही है। गोशाला कमेटी को इस मामले में थाने में बुलाया गया है।
हमने नुहियांवाली गोशाला कमेटी की मार्फत थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। गो वंश पर इस तरह से अत्याचार करना दुखदायी ही नहीं अपितु कानून अपराध है। जिन्होंने भी ऐसा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
योगेश बिश्नोई, जिला प्रधान (गोसेवा संघ)