{"_id":"6a9b1d4464b17176a10c9be2","slug":"dacoity-plot-foiled-in-govardhan-four-miscreants-arrested-mathura-news-c-412-1-mt21005-11399-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोवर्धन में डकैती की साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोवर्धन में डकैती की साजिश नाकाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, चाकू-छुरा और ताला-दरवाजा तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि नीमगांव चौराहे से सकरवा बाईपास की ओर सुनसान कच्चे रास्ते पर एक कमरे के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हैं।
सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देख एक बदमाश मौके से भाग गया, जबकि चार बदमाशों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे कुछ घरों की रेकी करने के बाद रात करीब तीन-चार बजे वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, चाकू, छुरा, टॉर्च, सब्बल, पेचकश, रिंच और बांस का डंडा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि निवासी बलदु का पुरवा (गोंडा), रामउजागर निवासी दूल्हापुर, धानेपुर (गोंडा), बाबादीन निवासी दूल्हापुर, धानेपुर (गोंडा) और अन्नू निवासी दुभिया, धानेपुर (गोंडा) के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना रिंकू है, जबकि भागा हुआ आरोपी गोपाल निवासी गोवर्धन है। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद