{"_id":"6a9b1d853c3687244206b444","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-dumper-mathura-news-c-412-1-mt21004-11364-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुहां। जैत थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा मार्ग पर एक निजी विवि से सामने बुधवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।
अलीगढ़ के गोरई थाना क्षेत्र के गांव चूहरा निवासी विवेक कुमार ने जैत थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके भाई सत्यप्रकाश (29) बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बाइक से मथुरा की ओर जा रहे थे। तभी एक विवि से आगे वृंदापुरम कॉलोनी के पास दिल्ली-आगरा मार्ग पर पीछे से आए डंपर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, विवेक की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद