{"_id":"6a9b1dfa8156c28ca700cb5f","slug":"labourer-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-ambala-news-c-36-1-amb1001-168983-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
Sat, 05 Sep 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर। थाना क्षेत्र के तहत अंबाला रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बिहार निवासी भट्ठा मजदूर सुनील माझी की मौत हो गई। जांच अधिकारी विपिन ने बताया कि मजदूर के बेटे की शिकायत के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के गांव शहरी परवालपुर निवासी सुनील माझी फिलहाल धनाना गांव स्थित बतरा भट्ठा कंपनी में मजदूरी करते थे। वे दो महीने बाद ही बिहार से लौटे थे। बीते बुधवार शाम करीब 5 बजे वह घरेलू सामान लेने बाजार आए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं पहुंचे। परिजनों और भट्ठा साथियों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
वीरवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल सिटी के शवगृह में रखे अज्ञात शव की तस्वीरें भट्ठों पर दिखाईं। इसके बाद सुनील के बेटे विकास माझी ने फोटो देखकर अपने पिता की पहचान की। विकास ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई। संवाद