फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Livestock rearer dies of snakebite after family brings him to hospital four hours late, following faith healing rituals.

Ghazipur News: झाड़-फूंक कराकर चार घंटे बाद अस्पताल लाए परिजन, सर्पदंश से पशुपालक की मौत

Sat, 05 Sep 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Livestock rearer dies of snakebite after family brings him to hospital four hours late, following faith healing rituals.
सादात में सर्पदंश से मौत की खबर में-----मृतक मुख्तार कश्यप की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
सादात (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मुख्तार कश्यप (51) की बृहस्पतिवार की रात में सर्प दंश से मौत हो गई। वह शाम में नहर के पास घास काट रहे थे। घास में छिपे सांप ने उनकी अंगुली में काट लिया। परिजन उपचार से पूर्व करीब चार घंटे झाड़-फूंक में लगे रहे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि सोनबरसा गांव निवासी सुनीता कश्यप ने जानकारी दी कि पति मुख्तार कश्यप पशुओं के लिए हरा चारा लाने गए थे। वह शाम करीब चार बजे नहर किनारे से हरी घास काट रहा था। तभी यह घटना हुई। उन्होंने मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग पहुंचे तो उनकी हालत खराब हो रही थी। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए एकावश पट्टी लेकर आए। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें झाड़-फूंक के लिए नंदगंज ले गए। जहां उनकी हालत और गंभीर हो गई। वहां से मुख्तार कश्यप को लेकर परिजन करीब रात नौ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। ग्रामीण उन्हें सांत्वना देने में जुटे रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया परिजनों द्वारा कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed