फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Phone and 1,000 swindled under the pretext of arranging a gas cylinder.

Budaun News: सिलिंडर दिलाने के बहाने फोन और एक हजार रुपये की ठगी

Sat, 05 Sep 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Phone and 1,000 swindled under the pretext of arranging a gas cylinder.
गुड्डू सिंह। संवाद
उझानी। गैस सिलिंडर लेने के लिए बाजार पहुंचे ग्रामीण को बातों में उलझाकर एक हजार रुपये और मोबाइल फोन ठग लिया। काफी खोजबीन के बाद आरोपी पकड़ में नहीं आया तो उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ठगी की घटना शुक्रवार दोपहर पुरानी अनाज मंडी में हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुड्डू सिंह एजेंसी से रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए साइकिल से आए। पुरानी अनाज मंडी में खड़े गुड्डू के पास एक युवक आया और उन्हें गैस सिलिंडर जल्दी दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उसी दौरान युवक ने उनका मोबाइल फोन अपने हाथ में ले लिया। मैसेज आने की कहकर उनसे एक हजार रुपये भी हथिया लिए। आरोप है कि गुड्डू को साइकिल के पास ही खड़े रहने की सलाह देकर युवक कहीं चला गया। गुड्डू बाद में गैस सिलिंडर भरवाए बिना ही घर लौट गए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। कोई अगर कोतवाली पुलिस से शिकायत करने पहुंचेगा तो जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed