{"_id":"5c535a75bdec2211d240b9e1","slug":"141548966517-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद अनाज मंडी में ठेकेदार व उसके दो मुनीम ने दलित महिला से किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐलनाबाद अनाज मंडी में ठेकेदार व उसके दो मुनीम ने दलित महिला से किया गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित महिला से किया सामूहिक दुराचार, केस दर्ज
सिरसा। ऐलनाबाद में ठेकेदार व उसके दो मुनीम ने एक दलित महिला के साथ सामूहिक दुराचार किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह पिछले काफी समय से ऐलनाबाद में रहकर मजदूरी करती है। आरोप है कि 26 जनवरी को ऐलनाबाद निवासी ठेकेदार सुभाष और उसके दो मुनीमों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।