फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डीएफएससी ने फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाने पर करवाया केस दर्ज

डीएफएससी ने फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाने पर करवाया केस दर्ज

Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
डीएफएससी ने फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाने पर करवाया केस दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। सीएम विंडो पर दी शिकायत में जांच के आधार पर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने रानियां में फर्जी हस्ताक्षर कर राशन कार्ड बनवाने के मामले में रानियां थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में डीएफएससी ने बताया है कि रानियां के वार्ड नंबर 3 नकौड़ा बाजार निवासी कुलदीप सिंह ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर वार्ड में फर्जी हस्ताक्षर कर राशन कार्ड बनाने पर जांच की मांग की थी। आरोप था कि रानियां में दो लोगों द्वारा सरकारी दस्तावेजों पर स्वयं हस्ताक्षर कर लोगों को गुमराह किया गया। यही नहीं आरोप ये भी है कि इसकी एवज में लोगों से पैसे भी ऐंठे गए हैं। सीएम विंडो पर आई शिकायत की जांच अशोक बंसल डीएफएससी सिरसा ने की। डीएफएफसी अशोक बंसल ने जांच में पराया है कि फर्जी हस्ताक्षर कर राशनकार्ड बनाए गए हैं। जिसके आधार पर उन्होंने रानियां थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।


-डीएफएससी सिरसा अशोक बंसल की ओर से शिकायत आई है। जिसके आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र, जांच अधिकारी रानियां।


-मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक हफ्ते के लिए बाहर हूं। 7 अगस्त को आकर ही कुछ इस बारे में बता पाऊंगा। -अशोक बंसल, डीएफएससी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed