फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cow is the foundation of our culture and the backbone of our society: Sadhvi Tripada

गाय हमारी संस्कृति का आधार और समाज का मेरुदंड : साध्वी त्रिपदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cow is the foundation of our culture and the backbone of our society: Sadhvi Tripada
डबवाली। श्रीराम कथा में भाग लेते हुए श्रद्धालु। संवाद
डबवाली। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से 18 से 22 नवंबर तक श्री वैष्णो माता मंदिर में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी त्रिपदा भारती ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का आधार और समाज का मेरुदंड है। इस दौरान उन्होंने सीता स्वयंवर प्रसंग में बताया कि किस प्रकार प्रभु श्रीराम ने अपनी दिव्य लीलाओं को करते हुए गुरुकुल से अपनी शिक्षा का अध्ययन करते हुए अयोध्या में फिर से लौटते हैं।
विज्ञापन

इस बाद विश्वामित्र राजा दशरथ के पास प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण को मांगते हैं और श्रीराम अपने कार्य की पृष्ठ भूमि तैयार करते हुए मार्ग में ताड़का का वध करते हैं। आगे बढ़ते हुए गौतम ऋषि की पत्नी अहल्या का उद्धार करते हैं एवं यज्ञ की रक्षा के उपरांत गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुरी में प्रवेश करते हैं। भगवान शिव के धनुष को भंग कर जानकी से विवाह करते हैं।
विज्ञापन

विवाह उत्सव में माताएं गोदान करती हैं। साध्वी ने कहा कि गाय सुरक्षित रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा गाय की रक्षा ही भारत की रक्षा है गाय की रक्षा ही संस्कृति की रक्षा है, इसलिए उठो अपनी संस्कृति और संस्कारों को जान समझ अपनी गाय माता को सुरक्षित करो जो हमारी कृषि तंत्र का आधार है जो पर्यावरण की दात्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज का आधार हो उसे संरक्षित करो उठो भारत वासियों चलो संस्कृति की ओर बढ़ो गाय माता की ओर, कथा का समापन प्रभु के पूजन व पावन आरती से किया गया। तृतीय दिवस का शुभारंभ दीपक सोनी, उनकी धर्मपत्नी पूजा सोनी और पुत्र तेजस, एडवोकेट जगत भूषण मिड्डा, उनकी धर्मपत्नी सुषमा मिड्डा और पुत्र एडवोकेट जतिन मिड्डा ने पूजन से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed