फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Covid Hospital of 100 beds will be prepared in 72 hours before the situation becomes uncontrollable

हालात बेकाबू होने से पहले 72 घंटे में तैयार कराएंगे 100 बेड का कोविड अस्पताल

Fri, 30 Apr 2021 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Covid Hospital of 100 beds will be prepared in 72 hours before the situation becomes uncontrollable
सिरसा। कोरोना महामारी के कारण आज लोग ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने निजी कोष से एक करोड़ की लागत वाले 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का ऑर्डर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर 72 घंटे के अंदर 100 बेड वाला वेंटिलेटर और ऑक्सीजन संयंत्र युक्त कोविड अस्पताल तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

रानियां रोड स्थित एमडीएलआर कार्यालय में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए विधायक के भाई गोबिंद कांडा ने कहा कि कोरोना को लेकर हालात जरूर बिगड़े हुए हैं पर किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सिरसा में ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाएगी, शासन और प्रशासन ऑक्सीजन मरीज तक पहुंचा रहा है फिर भी हालात से निपटने के लिए विधायक ने निजी कोष से एक करोड़ की लागत वाले 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का ऑर्डर किया है। ये विदेश से मंगवाए जा रहे हैं जो दस मई से पहले सिरसा पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed