फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona,Ventilator for corona,sirsa news

इमरजेंसी होने पर निजी अस्पतालों में नहीं मिल रही वेंटिलेटर सुविधा

Sun, 25 Apr 2021 10:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
corona,Ventilator for corona,sirsa news
कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में केवल 21 वेंटिलेटर हैं। जिले के बड़े 10 निजी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों का इलाज चल रहा है। जिस कारण अब निजी अस्पतालों में भी वेंटिलेटर खाली नहीं हैं। निजी अस्पतालों के डॉक्टर मरीज को दूसरी जगह पर ले जाने की बात कहते हैं।
विज्ञापन

रविवार को संवाददाता ने शहर के मुख्य तीन निजी अस्पतालों में पड़ताल की गई तो इनमें से किसी भी निजी अस्पताल में वेंटिलेटर खाली नहीं मिले। जबकि डॉक्टरों ने ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध होने की बात कही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वेंटिलेटर, आईसीयू प्लस ऑक्सीजन बेड और ऑक्सीजन बेड का खर्च भी तय किया गया है। ऐसे में कोई निजी अस्पताल तय खर्च से अधिक खर्च मरीज से वसूलता है तो मरीज नागरिक अस्पताल के कंट्रोल रूम 90530-13967 पर सूचना दे सकता है। इसके पश्चात विभाग की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इन अस्पतालों की देखी हालत
संवाददाता ने रविवार को शहर के सुरखाब चौक स्थित पूनिया अस्पताल, तोमर अस्पताल और संजीवनी अस्पताल की हालत देखी। इस दौरान किसी भी अस्पताल में वेंटिलेटर खाली नहीं मिला। इस दौरान अस्पताल स्टाफ और डाक्टरों से किसी दूसरे अस्पताल में वेंटिलेटर होने के बारे में पूछा तो उन्होंने सिरसा के सभी अस्पतालों में वेंटिलेटर बुक होने का जवाब दिया। साथ ही कहा कि वे अस्पताल में आने वालों को मरीज को किसी दूसरे शहर में लेकर जाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंटिलेटर बेड और ऑक्सीजन बेड का तय किया गया खर्च
निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर, आईसीयू प्लस ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बेड का खर्च तय किया गया है। अकेले ऑक्सीजन बेड का एक दिन का खर्च आठ हजार, आईसीयू प्लस ऑक्सीजन का खर्च 13 हजार रुपये, वेंटिलेटर बेड का खर्च 15 हजार रुपये प्रतिदिन का तय किया गया है। मरीज की जरूरी जांचों का खर्च अलग रहेगा।
आयुष्मान कार्ड है तो सरकार देगी खर्च
विभाग की ओर से संजीवनी अस्पताल, आस्था अस्पताल, शाह सतनाम अस्पताल, सुरक्षा अस्पताल, नव ज्योति अस्पताल, जीवन ज्योति अस्पताल, पूनिया अस्पताल, मोहर सिंह अस्पताल, तोमर अस्पताल, वरदान अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सरकार की ओर से जिले के 21 से अधिक अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज निशुल्क किया जा रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमित जिन मरीजों का आयुष्मान कार्ड है उन मरीजों के इलाज का खर्च भी सरकार की ओर से अदा किया जाएगा।

अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू प्लस ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर का प्रतिदिन का खर्च तय है। मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते लोग नियमों की पालना करें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।
- डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed