फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy in rupee transaction, businessman hit bottle on his own neck

Sirsa News: रुपये के लेनदेन में कहासुनी, व्यापारी ने खुद की गर्दन पर मारी बोतल

Tue, 18 Jul 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Controversy in rupee transaction, businessman hit bottle on his own neck
सब्जी मंडी में कहासुनी होने के बाद गर्दन पर कांच लगने से घायल संतोख सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सब्जी मंडी में रुपये के लेनदेन को लेकर आम के व्यापारी ने खुद की गर्दन पर कांच की बोतल से वार कर लिया। मंडी के व्यापारियों ने घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया। घायल व्यापारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंगलवार शाम करीब तीन बजे आम व्यापारी प्रेम नगर निवासी संतोख सिंह सब्जी मंडी में दुकान नंबर 44 के व्यापारी से रुपये लेने के लिए गया था। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने के बाद संतोख सिंह ने खुद ही कांच की बोतल को तोड़ कर अपनी गर्दन को रेत ली। दुकानदार ने शोर मचाकर अन्य व्यापारियों को वहां पर बुला लिया और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सब्जी मंडी चौकी प्रभारी सत्पाल सिंह ने बताया कि घायल की हालत अभी खराब है। जिसके स्वस्थ होने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी और बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed