फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clouds remained throughout the day, temperature dropped due to rain at night

Sirsa News: दिनभर छाए रहे बादल, रात को बारिश से तापमान में आई गिरावट

Sat, 01 Apr 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 01 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, temperature dropped due to rain at night
सिरसा। दो सप्ताह से लगातार किसान मौसम की मार झेल रहे हैं। कभी आसमान में घने बादल तो कभी तेज हवा के साथ बारिश होने से किसानों ने अब फसल होने की उम्मीद ही छोड़ दी है। बीती शुक्रवार रात को जिले के पंजुआना, बडागुढ़ा सहित अन्य कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। किसानों का कहना है पहले हुई बारिश का पानी अभी सूखा नहीं था कि फिर से बारिश हो गई। वहीं मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तीन अप्रैल को भी बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। कभी घने बादल तो कभी मौसम साफ होता हुआ दिखाई दिया। शुक्रवार रात को कई क्षेत्रों में बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि बीते दिन शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को ठंडी हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंडी में सरसों लेकर पहुंचने वाले किसानों की उपज में भी नमी कम नहीं हो पा रही ।
विज्ञापन


रात को पंजुआना सहित इन केंद्रों पर हुई तेज बारिश
क्षेत्र, बारिश
सिरसा, 03
पंजुआना, 15
रोड़ी, 02
कालांवाली, बूंदाबांदी
गोलेवाला, 02
झंडा, 01
बडागुढ़ा, 20

किसान बोले : पहले ही खराब हो चुकी फसल अभी भी नहीं राहत
वहीं बडागुढ़ा निवासी गुरतेज सिंह, दलबीर सिंह, चंद राम, राजीव सिंह, नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में पहले ही ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। लेकिन अब भी कोई राहत मिलते हुए नजर नहीं आ रही है। पांच दिन पहले ओलावृष्टि से काफी फसल खराब हो गई थी। लेकिन अब फिर से हुई बारिश ने कसर निकाल दी है। खेत में फसल देखने के लिए जाने का अब मन नहीं कर रहा है। इस वर्ष तो उनकी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed