फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clerks started work after the strike, 150 RCs and 100 licenses were made on the first day

Sirsa News: हड़ताल के बाद क्लर्कों ने शुरू किया काम, पहले दिन 150 आरसी व 100 लाइसेंस बने

Thu, 17 Aug 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 17 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Clerks started work after the strike, 150 RCs and 100 licenses were made on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। क्लर्कों की हड़ताल स्थगित होने के बाद अब सरकारी कार्यालयों में काम शुरू हो गए हैं। पहले दिन 150 आरसी, 100 लाइसेंस व 55 के करीब रजिस्ट्री हुई हैं। जिसके चलते अब लोगों को काफी राहत मिली है।
क्लर्कों की हड़ताल खत्म होने की सूचना मिलने के बाद वीरवार को लोग सरकारी कार्यालयों में पहुंचे। दोपहर 12 बजे से पहले ही 240 के करीब टोकन कट गए। इनमें आरसी, लाइसेंस बनवाने के लिए सबसे अधिक लोगों की भीड़ रही। करीब 55 लोगों की रजिस्ट्री करवाने की प्रक्रिया दिनभर चलती रही। पूरे दिन में ई दिशा केंद्र में 400 के करीब टोकन कटे। इसके अलावा नगर परिषद में भी प्रॉपर्टी आईडी सहित अन्य कार्य अब शुरू हो गए हैं। इससे पहले बीते एक माह से लोग काम करवाने के लिए एक जगह से दूसरे जगह पर चक्कर काटने को मजबूर हो रहे थे।
विज्ञापन


ई दिशा में पहले कटते से 100 से 120 टोकन, अब बढ़ी संख्या
क्लर्कों की हड़ताल के कारण ई दिशा केंद्र में पहले 100 से 120 ही हर रोज टोकन कट पाते थे। हड़ताल खत्म होने पर टोकनों की संख्या बढ़ गई है। ई दिशा केंद्र में वीरवार को 400 लोगों के टोकन कटे। यहां पर दिनभर खिड़कियों पर लोगों की भीड़ रही। शहर के अन्य कार्यालयों में भी अब मेल, सहित अन्य कागजी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed