फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Children will get education in sports, 286 Bal Vatikas will be opened in the district, Education Department has selected primary schools

Sirsa News: खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण करेंगे बच्चे, जिले में खुलेंगी 286 बाल वाटिकाएं, शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों का किया चयन

Sun, 23 Apr 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 23 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Children will get education in sports, 286 Bal Vatikas will be opened in the district, Education Department has selected primary schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नई शिक्षा नीति के तहत जिले में प्राइमरी स्कूलों में निजी या प्ले स्कूलों की तर्ज पर बाल वाटिकाएं शुरू की जाएंगी। इनमें बच्चे खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 286 बाल वाटिकाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए प्राइमरी स्कूलों को भी चयन कर लिया गया है।
हाल ही में सरकार ने आदेश जारी किए थे कि सरकारी स्कूलों में साढ़े पांच वर्ष की उम्र के बाद बच्चे का दाखिला होगा। इसके कारण बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने से वंचित रह जाते थे। इसी दौरान प्राइवेट स्कूलों में अभिभावक छोटे बच्चों का दाखिला करवाने लग गए। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बाल वाटिका खोलने का कदम उठाया, ताकि छोटे बच्चे सरकारी स्कूलों में शिक्षा से वंचित न रह जाए। बाल वाटिकाओं में पहली कक्षा से पहले प्री नर्सरी की कक्षा लगेंगी। इसमें ढाई साल के बच्चों को दाखिला मिल पाएगा।
विज्ञापन

बाल वाटिका में 25 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा बाल वाटिका में पढ़ने वाले विद्यार्थी कक्षा में अपने छोटे भाई-बहनों को भी ला सकते हैं। कक्षा का समय साढ़े चार घंटे होगा। इसके अलावा बच्चों के भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को स्टेशनरी, बैग, किताबें आदि मुफ्त दिए जाएंगे। एनसीईआरटी द्वारा बाल वाटिका में आने वाले बच्चों को जादुई पिटारा पर विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार स्तर पर मिलेगी शिक्षा
सर्वप्रथम फाउंडेशन स्टेज होगी, जिसमें ढाई से आठ साल के बच्चों को लिया गया है। इनमें दो साल तक आंगनबाड़ी और एक साल बाल वाटिका तथा दो साल पहली कक्षा व दूसरी कक्षा को लिया गया है। पांच साल फाउंडेशन स्टेज में शामिल किए गए हैं। इस स्टेज का मुख्य मकसद बच्चों के भाषा कौशल और शिक्षण के विकास पर ध्यान देना होगा। दूसरी स्टेज प्रीपेटरी स्टेज होगी। इसमें 8 साल से लेकर 11 साल तक के बच्चों को शामिल किया है। इसमें कक्षा तीन से लेकर पांच तक के बच्चे सम्मिलित होंगे। इसका उद्देश्य बच्चों के अंदर भाषा और संख्यात्मक कौशल विकसित करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को उनकी क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाया जाएगा। तीसरी स्टेज है मिडिल स्टेज, जिसमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चे आएंगे। कक्षा 6 से बच्चों को कोडिंग की शिक्षा दी जाएगी और उन्हें व्यवसाय परीक्षण के साथ-साथ इंटर्नशिप का भी मौका दिया जाएगा। अंतिम व चौथी सेकेंडरी स्टेज होगी। जिसमें कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चे आएंगे। पहले छात्र या छात्राएं साइंस कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम लेते थे। अब इसको समाप्त कर दिया गया है। अब छात्र या छात्राएं अपनी इच्छा से सब्जेक्ट को चुन सकते हैं जैसे कि साइंस स्ट्रीम के साथ बच्चा कॉमर्स या फिर कॉमर्स के साथ बच्चा आर्ट्स स्ट्रीम भी ले सकता है।

इन खंडों में बनेगी बाल वाटिका
खंड, संख्या
बड़ागुढां, 35
डबवाली, 51
ऐलनाबाद, 19
नाथूसरी चोपटा, 35
ओढां, 36
रानियां, 71
सिरसा, 39
कुल, 286

वर्जन
जिले के प्राइमरी स्कूलों में बाल वाटिका प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसके तहत करीब 286 प्राइमरी स्कूलों में पहली कक्षा से पूर्व छोटे बच्चों की नर्सरी या प्री नर्सरी कक्षाएं लगेगी। यह सरकार का सराहनीय प्रयास है। - बूटाराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed