फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister's flying squad raided, found an employee absent

Sirsa News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, एक कर्मचारी मिला गैर हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided, found an employee absent
सीएम फ्लाइंग कार्यालय का निरीक्षण करती हुई। संवाद - फोटो : Sirsa
रानियां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को खंड कृषि कार्यालय पर छापा कार्रवाई की। इस दौरान कई अधिकारी व फील्ड के कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

उड़नदस्ते के इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि खंड कृषि कार्यालय में तीन कर्मचारी हाजिर व एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। उन्होंने बताया कि फील्ड के 14 कर्मचारियों में से किसी की भी हाजिरी और मूवमेंट नहीं भरी हुई थी। इसके कारण उन्हें तलब किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि सीआरएम योजना के अंतर्गत आवेदकों के 2285 आवेदन लंबित मिले हैं। इसके अलावा धान के अवशेष न जलाने पर मिलने वाली सब्सिडी के 2344 आवेदन जमा हुए हैं। इनमें से 2285 पेंडिंग पड़े हैं। इस पर संबंधित अधिकारियों को तलब किया गया है।
ऐलनाबाद में कृषि विभाग व बागवानी कार्यालय का किया निरीक्षण
ऐलनाबाद। उप निरीक्षक रणधीर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को मार्केट कमेटी के सचिव व ड्यूटी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार की मौजूदगी में खंड बागवानी कार्यालय अनाज मंडी ऐलनाबाद में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में पांच में से सिर्फ कर्मचारी हाजिर मिला। टीम ने जब हाजिरी रजिस्टर जांच की तो दो कर्मचारी अवकाश पर थे व दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान टीम ने बागवानी योजनाओं के लिए किसानों द्वारा आवेदित की गई फाइलों का निरीक्षण किया। उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2021-22 में स्कीम के लिए 345 किसानों ने आवेदन किया था, जिसमें से 342 किसानों को फायदा मिल चुका है तथा तीन फाइलें अभी लंबित है। वर्ष 2022-23 में उपरोक्त स्कीमों के लिए 163 किसानों ने आवेदन किया, जिसमें से 162 किसानों को फायदा मिल चुका है तथा एक फाइल लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उड़नदस्ते ने कृषि विभाग कार्यालय में उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में दीपक मिर्धा खंड कृषि अधिकारी हाजिर मिले। उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को चेक किया इसमें 10 कर्मचारी फील्ड में ड्यूटी पर थे तथा 4 कर्मचारी कार्यालय में हाजिर थे। एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। इसके बाद सरकारी योजनाओं की फाइलों का निरीक्षण किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की सात फाइलें पेंडिंग पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed