{"_id":"6575fd456632dd260a0ab1bf","slug":"cheated-of-rs-270-lakh-in-the-name-of-mothers-operation-sirsa-news-c-128-1-svns1027-11450-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मां के ऑपरेशन के नाम पर ठगे 2.70 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मां के ऑपरेशन के नाम पर ठगे 2.70 लाख रुपये
Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। साइबर ठग ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर 2.70 लाख रुपये ठग लिए।
ऐलनाबाद निवासी मंगल सिंह पुत्र हरबेल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 29 नवंबर को उनके वाट्सएप पर एक व्यक्ति की कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को उनका परिचित बता अपनी मां के बीमार होने की बात कही।
बताया कि उसे अपनी मां का ऑपरेशन करवाना है। इसके लिए उसे 2.70 लाख रुपये की जरूरत है। उसकी बातों पर विश्वास करके उसके खाते में नौ ट्रांजेक्शन से 2.70 लाख रुपये डाल दिए। कुछ दिनों बाद जब उस फोन नंबर पर बात करनी चाही तो बात नहीं हो सकी। इसलिए उन्हें शक हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।