फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Changed mood of the weather, effect of cloud cover and fog visible

Sirsa News: मौसम का बदला मिजाज, बादल छाए और धुंध का दिखा असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Changed mood of the weather, effect of cloud cover and fog visible
सिरसा का मौसम
सिरसा। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में धुंध देखने को मिल रही है, जिसका असर सिरसा शहर पर भी रविवार को देखने को मिला। तापमान में गिरावट होने के कारण धुंध और स्मॉग का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। रविवार को मौसम परिवर्तनशील रहा और बादलवाही रही व हवा चली। जिससे दिन के समय मौसम में ठंडक देखने को मिली। प्रदूषण के स्तर में 17 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह होते ही आसमान में धुंध छा गई। इस कारण ठंड बढ़ी। जिसके कारण धूप नहीं निकली। दोपहर के समय में कुछ मिनटों के लिए हल्की सी रोशनी धूप के कारण हुई। वहीं शाम के समय में ठंडी हवाएं चलने से रात के समय में ठिठुरन महसूस की गई। वहीं दूसरी ओर एक्यूआई में गिरावट रही। रविवार को प्रदूषण का स्तर 229 रहा। वहीं शनिवार को प्रदूषण का स्तर 246 दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलने के आसार हैं। जिसके तहत दिन में मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से रात से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे, साथ ही 40 किमी की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है। 28 नवंबर को भी राज्य के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस कारण रात के समय में तापमान गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

-----------------------
गेहूं के लिए ये मौसम अच्छा
गेहूं की फसल के लिए ये मौसम अच्छा माना जाता है। इस मौसम को गेहूं के लिए रामबाण माना जाता है। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल के लिए अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सबसे अच्छा रहता है। रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 26 वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा का मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed