फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU department head who was embroiled in controversies was removed from his post

Sirsa News: विवादों में रहे सीडीएलयू के विभागाध्यक्ष को पद से हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
CDLU department head who was embroiled in controversies was removed from his post
सिरसा। विधि विभाग की अंशकालिक प्रोफेसर रवि मामले में विवादों में रहने वाले विधि विभाग के विभागध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार मक्कड़ को विभागध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में कुलसचिव ने बुधवार को आदेश जारी किए। उनकी जगह पर प्रो. उमेद सिंह को विभागध्यक्ष का कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि महिला प्रोफेसर के साथ उत्पीड़न मामले में पुलिस के स्तर पर जांच चल रही है। साथ ही सीडीएलयू की महिला उत्पीड़न कमेटी भी इस मामले की जांच कर रही है। ऐसे में पीड़ित महिला प्रोफेसर की ओर से विभागाध्यक्ष को अपने पद से हटाने की मांग की गई थी। उन्होंने हवाला दिया था कि विभागध्यक्ष के पद पर रहते हुए प्रोफेसर अशोक मक्कड़ जांच को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए उन्हें इस पद से हटाया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। मई माह में जहां पीड़ित प्रोफेसर ने शिकायत दी थी। हाल ही में उनके पति प्रो. रकेश सैनी ने भी कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार से मुलाकात कर विभागध्यक्ष बदलने की मांग की थी। कुलपति ने आश्वासन दिया था कि वह इस मामले में जल्द ही ठोस कदम उठाएंगे और निष्पक्ष जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed