{"_id":"619000acac9ada1e850d96ff","slug":"cdlu-13-professors-got-promotion-in-executive-council-meeting-sirsa-news-hsr616795084","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएलयू : कार्यकारी परिषद की बैठक में 13 प्राध्यापको को मिली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएलयू : कार्यकारी परिषद की बैठक में 13 प्राध्यापको को मिली पदोन्नति
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की शनिवार को बैठक आयोजित हुई। इसमें 16 एजेंडा पर चर्चाओं के साथ मंथन हुआ और फैसले लिए गए। इसमें सबसे मुख्य मुद्दा प्राध्यापकों की पदोन्नति रही। इसके अलावा कॉलेजों के लिए स्थायी मान्यता का भी प्रावधान किया गया और फीस भी बढ़ाई गई है। कॉलेजों को नए कोर्स चलाने पर भी मंजूरी दी गई है।
शनिवार को वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक की अध्यक्षता में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। इसमें विभिन्न संकायों के डीन और सदस्य शामिल हुए। बैठक में इस बार 16 एजेंडा रखे गए जिन पर चर्चा हुई और मंथन के बाद फैसले लिए गए। इस दौरान सीडीएलयू के विभिन्न विभागों के 13 प्राध्यापकों की पदोन्नति हुई। इनमें डॉ. आरती गौड़, डॉ. सुलतान सिंह ढांडा, डॉ. सैलेंद्र सिंह, डॉ. नीलम रानी, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. सेवा सिंह बाजवा को प्रोफेसर नियुक्त हुए। इसके अलावा डॉ. कमलेश रानी, डॉ. रचना, डॉ. अमित सांगवान, डॉ. रविंद्र, डॉ. राजकुमार, डॉ. संजू बाला, डॉ. मंजू नेहरा को असिस्टैंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर बनाया गया। इन सभी प्राध्यापकों के इंटरव्यू हो चुके थे, अब कार्यकारी परिषद की बैठक में लिफाफे खोले गए।
अब कॉलेजों को स्थायी मान्यता प्रदान करेगा सीडीएलयू, नियम फाइनल
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी अब संबंधित कॉलेजों को स्थायी मान्यता भी प्रदान करेगा। इसके लिए नियमों का निर्धारित कर दिया गया और कार्यकारी परिषद की बैठक में मोहर भी लगा दी गई। इसके साथ ही कॉलेजों की ओर से आने वाले आवेदन के लिए भी फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब कॉलेजों को पहले से दोगुणा आवेदन फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
नए कोर्सों को भी दी मंजूरी
सीडीएलयू की कार्यकारी परिषद ने चर्चा के बाद कई कॉलेजों को नए कोर्स चलाने की भी मंजूरी दे दी है। शहर के लाला हंसराज फुटेला लॉ कॉलेज में एलएलबी ऑनर्स कोर्स शुरू होगा। इसके अलावा गोरीवाला स्थित राजकीय कॉलेज में भी बीए कोर्स चलाया जा सकेगा। यहां इतिहास और राजनीतिक विज्ञान के साथ बीए हो सकेगी। रतिया कॉलेज, फतेहाबाद के कॉलेज और डबवाली के कॉलेजों के लिए भी नये कोर्स चलाने की मंजूरी दे दी गई है। इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। विद्यार्थियों को कोर्स करने के लिए दूरदराज के कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा।
ईसी की बैठक में लिए हैं महत्वपूर्ण फैसले
शनिवार को कार्यकारी परिषद की बैठक हो गई है। इसमें 13 प्राध्यापकों की पदोन्नति के लिफाफे खोल दिए गए हैं। इसके अलावा कॉलेजों को स्थायी मान्यता के लिए भी नियमों पर मोहर लगी है। इतना ही नहीं अन्य एजेंडा पर भी चर्चा और मंथन के बाद फैसले लिए गए हैं।
-प्रो. अजमेर सिंह मलिक, कुलपति, सीडीएलयू, सिरसा