फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The contest in Dabwali ended in a tie, with both handling the responsibility of the president's position for six months each. Advocates Rajpal Singh Sidhu and Kali Devi Targotra got 126-126 votes.

Sirsa News: डबवाली में बराबरी पर थमा मुकाबला, छह-छह माह के लिए संभालेंगे प्रधान पद की जिम्मेदारी, एडवोकेट राजपाल सिंह सिद्धू और काली देवी तारगोत्रा को मिले 126-126 वोट

Fri, 11 Sep 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 11 Sep 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
The contest in Dabwali ended in a tie, with both handling the responsibility of the president's position for six months each. Advocates Rajpal Singh Sidhu and Kali Devi Targotra got 126-126 votes.
डबवाली। बार एसोसिएशन डबवाली के चुनाव में प्रधान पद का मुकाबला बराबरी पर थम गया। राजपाल सिंह सिद्धू और एडवोकेट काली देवी तारगोत्रा को 126-126 वोट मिले। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों को छह-छह माह के लिए प्रधान पद संभालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

निर्णय के अनुसार पहले छह माह राजपाल सिंह सिद्धू प्रधान का कार्यभार संभालेंगे। इसके बाद मार्च 2027 में काली देवी तारगोत्रा यह जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके साथ ही वह बार एसोसिएशन डबवाली के इतिहास में पहली महिला प्रधान बनने का गौरव हासिल करेंगी। प्रधान पद का परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बराबर मत मिलने से अंतिम परिणाम तक मुकाबला बेहद करीबी रहा।
विज्ञापन

रूखसार खान ने 10 वोट से जीता चुनाव
अतिरिक्त उपप्रधान पद पर रूखसार खान ने 131 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी शीला महारुद्र को 121 वोट मिले। रूखसार खान ने 10 वोट के अंतर से चुनाव जीता। बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई। मतदान शाम चार बजे तक चला। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुखजिंदर सरा और कुलवंत सिंह सिद्धू की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इससे पहले सर्वसहमति से अमर सिंह सहारण उपप्रधान और मनदीप मान सचिव चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कामरा ने 5 वोट की जीत से थामी ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान की कमान

ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में संदीप कामरा ने प्रधान पद और संदीप गोयल ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद पर संदीप कामरा और श्रीकांत थेपड़ा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। एसोसिएशन में कुल 289 मतदाता थे जिसमें से 280 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। संदीप ने कड़े मुकाबले में श्रीकांत को 5 वोट से पराजित किया। सचिव पद के लिए संदीप गोयल और श्रीभगवान ज्याणी आमने-सामने थे। संदीप गोयल ने 32 वोटों से जीत हासिल की।

मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने की जिम्मेदारी आरओ धर्मपाल विर्क और सहायक आरओ राजकुमार खत्री समेत अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई थी। प्रधान व सचिव पद के अलावा अन्य पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। दर्शन तेतरवाल को उपप्रधान, कविता शर्मा को सह उपप्रधान, कुलदीप कड़वासरा को कोषाध्यक्ष और मीरा स्वामी को सहसचिव चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed