फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car driver hits from behind, bike rider dies

Sirsa News: कार चालक ने पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Tue, 12 Sep 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Car driver hits from behind, bike rider dies
डबवाली। गांव अबूबशहर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लखवीर सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासी गांव मसीतां के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार करीब साढ़े 11 बजे लखवीर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव मसीतां से अबूबशहर रोड पर अपने खेत में जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से लखवीर सिंह सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर लखवीर सिंह का बेटा मनमोहन सिंह मौके पर पहुंचा और अपने पिता को उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान लखवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि लखवीर सिंह के बेटे मनमोहन सिंह के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस नेे कार को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed