फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Budget of Rs 31 crore passed in the meeting of Raniya Municipality

Sirsa News: रानियां नगर पालिका की बैठक में 31 करोड़ रुपये का बजट पास

Fri, 14 Apr 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 31 crore passed in the meeting of Raniya Municipality
रानियां नगर पालिका हाउस की बैठक में उपस्थित सदस्य।
रानियां। नगर पालिका रानियां की बैठक चेयरमैन मनोज सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान चेयरमैन मनोज सचेदवा, वाइस चेयरमैन रमेश कुमार व उपस्थित पार्षदों की सहमति से आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित 31 करोड़ 13 लाख रुपए का बजट बजट निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन मनोज सचदेवा ने बताया कि आज की जरूरी बैठक बजट पास करने के लिए बुलाई गई थी। नपा की आर से पास किए गए कुल बजट में से 18 करोड़ रुपए विकास संबंधी निर्माण कार्य पर खर्च किए जाएंगे। इसमें वार्ड पार्षदों की ओर से अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य करवाने के लिए जो भी प्रस्ताव आएंगे उन पर यह राशि खर्च होगी। इसके अलावा डेढ़ करोड़ रुपए पार्क, सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य मेंटेनेंस कार्यों पर खर्च किया जाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन


कूड़ा उठान पर 2.57 लाख खर्च होंगे
शहर में सफाई व कूड़ा उठान संबंधी कार्य पर 2 करोड़ 57 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। साल में ढ़ाई करोड़ करोड़ रुपए की राशि नपा कर्मचारियों के वेतनमान पर खर्च होगी। वाइस चेयरमैन रमेश कुमार ने बताया कि बैठक में सभी की सहमति से बजट पास किया गया है। यह राशि पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। हमारा लक्ष्य शहर का विकास है। उसी को लेकर ही सभी साथ मिलकर चल रहे हैं। नपा के सचिव आशीष स्वामी ने बजट के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि नपा के पास मार्च तक 23 करोड़ का बकाया बजट मौजूद है। इसके अलावा आगामी वित्त वर्ष में नपा को अनुमानित 9 करोड़ 86 लाख रुपए की आय होगी। जिसको मिलाकर ही आगामी वित्त वर्ष के लिए कुल बजट 31 करोड़ 13 लाख रुपए का बनता है। उन्होंने बताया कि बजट में विकास कार्यों पर खर्च होनी प्रस्तावित राशि में से अनुसूचित जाति वार्ड के लिए 25 प्रतिशत रिजर्व होती है। इसलिए उन वार्डों के अंदर विकास कार्यों पर अधिक राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनेगी कमेटी
नगर पालिका के होने वाली विकास कार्यों में धांधली को रोकने के लिए पार्षदों की एक कमेटी गठित की जाएगी। नपा के चेयरमैन मनोज सचदेवा व वाइस चेयरमैन रमेश कंबोज ने कहा कि यह कमेटी विकास कार्यों पर निगरानी रखेगी। जहां भी भ्रष्टाचार या धांधली की शिकायत पाई जाती है यह कमेटी अपनी जांच करके कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करके भेजेगी। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं। नपा ने आज 31 करोड़ से अधिक का बजट आगामी वित्त वर्ष के लिए पास किया उसमें जनता का पैसा विकास कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा।


पार्षद को वार्ड में 5 लाख रुपये के विकास कार्य करवाने की मिले छूट : कालड़ा
बैठक में वार्ड नं. 6 से पार्षद पवन कालड़ा ने सुझाव रखा कि हर पार्षद को 5 लाख रुपये की ग्रांट मिलनी चाहिए ताकि पार्षद अपने ढंग से वार्ड में विकास कार्य करवा सके। कालड़ा ने कहा कि सरकार ने गांवों में सरपंचों को 5 लाख रुपए तक के विकास कार्य करवाने की छूट दी है। उसी तरह से पार्षद भी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि है। उन्हें भी अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने की छूट होनी चाहिए। उनकी ग्रांट राशि 5 लाख रुपए निर्धारित की जाए ताकि वह इस राशि से विकास के कार्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed