{"_id":"677d6f2cf75625505402da1f","slug":"branch-manager-of-a-microfinance-company-absconded-with-rs-972-lakh-of-22-people-sirsa-news-c-128-1-sir1002-131152-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी का शाखा प्रबंधक 22 लोगों के 9.72 लाख रुपये लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी का शाखा प्रबंधक 22 लोगों के 9.72 लाख रुपये लेकर फरार
Tue, 07 Jan 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ऐलनाबाद शाखा प्रबंधक कंपनी के 9 लाख 72 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कंपनी रीजनल मैनेजर की शिकायत पर आरोपी शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के ओखला फेस वन से संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनी देश के 24 राज्यों में कार्य करती है। कंपनी ने ऐलनाबाद शाखा में प्रबंधक के पद पर दीपक बालिया की नियुक्ति दिसंबर 2019 को की थी। दीपक बालिया गंगानगर की जन सेवक कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में रीजनल मैनेजर शमशेर सिंह ने बताया है कि 5 अक्तूबर 2024 को ऐलनाबाद शाखा प्रबंधक दीपक बालिया बिना बताए भाग गया।
इसकी सूचना मिलने पर वह 9 अक्तूबर 2024 को शाखा में विजिट करने के लिए पहुंचा। रीजनल मैनेजर का कहना है कि शाखा में पहुंचने पर कंपनी के कुछ लोन सदस्यों से पता चला कि उन्होंने अपनी पूरे लोन की राशि शाखा प्रबंधक दीपक बालिया को जमा करा दी। रीजनल मैनेजर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कंपनी ने एक टीम का गठन किया। टीम को पता चला कि शाखा प्रबंधक दीपक बालिया ने 2600 लोगों को लोन वितरण किया था। इनमें से 22 लोगों ने पूरी लोन राशि जमा करा दी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि शाखा प्रबंधक दीपक नौ लाख 72 हजार 827 रुपये लेकर फरार हुआ है। कंपनी ने दीपक से संपर्क साधा। उसने यह राशि जमा कराने की बात कही, लेकिन अब तक जमा नहीं कराई।
रीजनल मैनेजर शमशेर सिंह ने कहा कि दीपक को फोन किया तो वह गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी शाखा प्रबंधक दीपक बालिया के खिलाफ कंपनी का पैसा गबन करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।