{"_id":"67e6df6deb791ffb6903a2ba","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-pickup-sirsa-news-c-128-1-svns1027-135411-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 28 Mar 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। चौपटा-भूना रोड पर बुधवार को बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां वीरवार को उसकी मौत हो गई।
चौपटा चौकी इंचार्ज सुखदेव ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्जकर अज्ञात चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार गांव बुड्डा खेड़ा निवासी 18 वर्षीय सुनील बुधवार को गांव मंदोरी में अपनी रिश्तेदारी में गया था। बुधवार दोपहर तीन बजे वह बाइक लेकर चौपटा के रास्ते गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान चौपटा से भूना की ओर से जा रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां वीरवार को उसकी मौत हो गई। सुनील ने हाल ही में 12वीं कक्षा के पेपर दिए थे।