फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Beware of cyber fraudsters: Deepak Saharan

साइबर ठगी करने वाले जालसाजों से रहें सावधान : दीपक सहारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Beware of cyber fraudsters: Deepak Saharan
सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है और यह गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। डिजिटलाइजेशन के दौर में हर व्यक्ति इंटरनेट पर निर्भर हो गया है, जिसके चलते साइबर ठगी के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में इन जालसाजों से सावधान रहना जरूरी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यूजर्स की नासमझी और लापरवाही के कारण लोग अक्सर साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं और अपनी जीवनभर की जमा पूंजी गंवा बैठते हैं। साइबर अपराधी अब डिजिटल अरेस्ट को नया हथियार बनाकर लोगों को ठग रहे हैं। इसके तहत वे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ब्लैकमेलिंग करते हैं। अपराधी पुलिस की वर्दी पहनकर या किसी सरकारी अधिकारी जैसा बैकग्राउंड तैयार कर लोगों को भावनात्मक और मानसिक रूप से परेशान करते हैं।
विज्ञापन

महिलाएं अधिक शिकार बन रहीं
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि घर में रहने वाली महिलाएं डिजिटल अरेस्ट का सबसे ज्यादा शिकार बन रही हैं। स्कैमर्स उन्हें आसानी से विश्वास में लेकर कहते हैं कि उनके बेटे, बेटी या पति को किसी फ्रॉड में गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें छुड़ाने के बदले पैसों की मांग करते हैं या बैंक से संबंधित जानकारी ले लेते हैं। डर के कारण महिलाएं तुरंत पैसे भेज देती हैं या बैंक डिटेल साझा कर देती हैं, जिससे साइबर ठग अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध या अज्ञात व्यक्ति को बैंक से संबंधित कोई भी जानकारी साझा न करें। सावधानी और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed