फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bed ICU center ready after 6 months from scheduled time

तय समय से 6 माह बाद बेड का आईसीयू सेंटर तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bed ICU center ready after 6 months from scheduled time
सिरसा। नागरिक अस्पताल में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ आईसीयू सेंटर अब बनकर तैयार हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने सेंटर का कार्य पूरा कर नागरिक अस्पताल को सौंप दिया है। हालांकि अभी गंभीर मरीजों को इसमें इलाज देने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बनाए 10 बेड के आईसीयू सेंटर में सभी मशीनों को इंस्टॉल कर दिया गया है। वहीं अधिकारियों का कहना है गंभीर मरीजों के न पहुंचने के कारण इसे अभी शुरू नहीं किया गया। अभी फिलहाल सेंटर पर ताला ही लटका हुआ है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक वर्ष पहले 10 बेड के आईसीयू सेंटर को बनाने की मंजूरी दी गई थी। जिस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आनी थी। सेंटर को तैयार करने की जिम्मेदारी विभाग की ओर से पीडब्ल्यूडी बीएंड आर को सौंपी गई थी। संबंधित विभाग की ओर से इसे माई माह तक तैयार किया जाना था लेकिन कोरोना के कारण इसका निर्माण कार्य अधर में ही छोड़ दिया गया था। इसके बाद मशीनों के कई उपकरणों के न पहुंचने के कारण इसे शुरू करने में काफी समय लगा। ऐसे में अब संबंधित विभाग की ओर से सेंटर को तैयार कर उसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग अपने अनुसार मरीजों को सुविधा देने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

छह माह देरी से काम हुआ पूरा
पीडब्ल्यूडी ने मई माह तक सेंटर को तैयार करना था। लेकिन तय समय के करीब छह माह बाद सेंटर को तैयार करने का कार्य पूरा हो पाया है। विभाग की ओर से सेंटर को तैयार करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। हालांकि अभी तक इस सेंटर के गेट पर ताले लटके हैं और मरीजों को दूसरे स्थानों पर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू सेंटर तैयार हो चुका है। पीडब्लयूडी की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है। गंभीर मरीजों के न मिलने के कारण इसे अभी बंद रखा गया है। मरीजों के आते ही सुविधा शुरू कर दी जाएगी। ऑक्सीजन सेंटर लाइन और अन्य हर प्रकार की मशीनों को इंस्टॉल कर दिया गया है।
-डॉ. मंजीत सिंह, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed