{"_id":"6532c5f6dd33e009240962ac","slug":"attempt-to-steal-by-breaking-bank-locks-in-mallekan-cupboard-also-damaged-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-8512-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मल्लेकां में बैंक के ताले तोड़ चोरी करने का प्रयास, अलमारी भी हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मल्लेकां में बैंक के ताले तोड़ चोरी करने का प्रयास, अलमारी भी हुई क्षतिग्रस्त
Fri, 20 Oct 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। मल्लेकां में स्थित दी सिरसा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में चोर ने तीन ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोर बैंक की अलमारी का ताला नहीं तोड़ पाया। इसके कारण बड़ी घटना होने से बच गई। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दी सिरसा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ब्रांच मल्लेकां मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि बीते दिन शाम पांच बजे सभी कर्मचारी काम खत्म कर गेट को ताला लगाकर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बैंक का गार्ड गुरचरण सिंह और सेवादार राजेश सैनी बैंक के बाहर पहुंचे तो बैंक मुख्य गेट और अंदर तक लगे तीन ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद उन्होंने उसे फोन कर सूचना दी। जब उन्होंने मौके पर आकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो रात करीब दो बजकर 42 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति बैंक के गेट के पास लगा कैमरा तोड़ता हुआ दिखाई दिया। हालांकि बैंक के सभी कागजात व अन्य सामान सही स्थिति में थे, लेकिन अलमारी के गेट को तोड़ने का उक्त व्यक्ति की ओर से प्रयास किया गया है। लेकिन वह गेट तोड़ने में सफल नहीं हो पाया जिसके कारण बैंक में चोरी की घटना होने से बच गई।
वहीं बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक की स्थिति का निरीक्षण किया और शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।