{"_id":"65c3c3943a5f6fba9305030d","slug":"attack-by-entering-the-house-case-registered-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114792-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घर में घुसकर हमला, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घर में घुसकर हमला, मामला दर्ज
विज्ञापन
पुलिस ने गांव ख्योवाली निवासी एक व्यक्ति के बयान पर एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रेम कुमार ने बताया कि वह अपने घर में अकेला रहता है। बीते दिन वह अपने घर में मौजूद था कि इसी दौरान गांव पन्नीवाला मोटा निवासी रवि उसके घर में घुस गया है।
प्रेम कुमार का आरोप है कि रवि ने आते ही उस पर धारदार हथियार से वार किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब अन्य लोग मौके पर आए तो युवक वहां से फरार हो गया। इस हमले में घायल प्रेम कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रेम के मुताबिक आरोपी रवि गांव ख्योवाली में भूप सिंह टेलर के पास काम करता था। आरोप है कि उक्त युवक गांव की लड़कियों को परेशान करता था, जिसके चलते उसने उसे रोका था। फिर भूप सिंह ने रवि को काम से निकाल दिया। इसी के रंजिशन आरोपी ने उस पर हमला किया है। हेडकांस्टेबल सुनीता देवी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।