फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ajay Kumar joins the progressive farmers of the country

Sirsa News: देश के प्रगतिशील किसानों में शामिल हुए अजय कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ajay Kumar joins the progressive farmers of the country
सिरसा। कृषि जागरण की ओर से मिलेनियम फार्मर ऑफ  इंडिया अवार्ड से किया गया  सम्मान। स्वयं  - फोटो : मेडिकल कॉलेज में जेट्रोफा का फल खाकर भर्ती शिवा
चोपटा। गांव जोड़कियां गांव के प्रगतिशील युवा किसान व एकेसी फूड प्रतिष्ठान के मालिक अजय कुमार चूरणियां को देश के चुनिंदा किसानों में स्थान मिला है। रविवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अजय कुमार को कृषि जागरण की ओर से मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवाॅर्ड दिया गया।
विज्ञापन

अजय कुमार को यह सम्मान कृषि उत्पादों को डेयरी उत्पादों में बदलकर मूल्य संवर्धन करने और इस मॉडल को अन्य किसानों तक पहुंचाकर उन्हें भी कृषि आधारित उद्यम की राह दिखाने के प्रयासों के लिए दिया गया है। किसान अजय कुमार दूध से मिठाइयां घी व अन्य खाद्य पदार्थ बनाकर (डेयरी फार्मिंग) से अपनी आय में इजाफा कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव जोड़कियां में अजय कुमार अपने परिवार के साथ खेती का आधुनिक तरीके से संचालन व घी व अन्य उत्पाद बना रहे हैं। पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में उनकी विशेष रुचि है। उन्होंने बताया कि उन्होंने फसल उत्पादन के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन और दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों को तैयार कर बाजार में उतारने का सफल प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है एमआईएफओ
मिलेनियम या /मिलियनियर फॉर्मर ऑफ इंडिया अवार्ड एक राष्ट्रीय-स्तरीय पहल है, जिसे कृषि जागरण द्वारा आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य खेती को सिर्फ रोजगार या जिम्मेदारी नहीं बल्कि व्यवसाय की तरह स्थापित करना है। उन किसानों को पहचान और सम्मान देना, जिन्होंने खेती व उससे जुड़े व्यावसायिक कामों (जैसे डेयरी, बागवानी, पशुपालन, प्रसंस्करण आदि) में आधुनिक, नवाचारी और लाभप्रद तरीके अपनाए हों। अवाॅर्ड किसानों की सफलता सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि आय, नवाचार, टिकाऊ खेती, (जैसे प्रसंस्करण, डेयरी आदि) व कृषि को उद्यम/व्यावसाय में बदलने की क्षमता को प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed