{"_id":"64cd365ad730dcda7600109f","slug":"after-the-nuh-violence-the-police-administration-remained-alert-regarding-the-friday-prayers-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-3887-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नूंह हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नूंह हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन
Fri, 04 Aug 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में फ्लैग मार्च के दौरान शहर में घुमतीं पुलिस की गाड़ियां।
सिरसा। नूंह हिंसा के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने को लेकर सिरसा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। सिरसा शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा प्रमुख मस्जिदों के आगे भी पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर को नमाज शांतिपूर्वक अदा हाेने पर सिरसा पुलिस ने राहत की सांस ली।
नूंह में चल रही हिंसा के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शहर के रानियां रोड, सदर बाजार, सुभाष चौक के पास सहित आसपास के गांवों में जुमे की नमाज अदा की गई। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की दृष्टि से शहर सिरसा तथा साथ लगते क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे डीएसपी जगत सिंह ने कहा कि फ्लैग मार्च के दौरान समाज के सभी लोगों से आह्वान किया वे सभी अफवाहों में न आएं और भाईचारे तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण को पूरी तरह कायम रखें।
डीएसपी जगत सिंह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना की तरफ से जिला के सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को इस संबंध में कड़ी सतर्कता व सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार असामाजिक किस्म के तत्व कोई भी अफवाह फैलाकर समाज को बांटने का प्रयास कर अपना हित साधने की कोशिश करते हैं, इसलिए ऐसे समाज विरोधी लोगों से पूरी तरह सावधान रहें। इस अभियान में शहर सिरसा, सुरक्षा शाखा प्रभारी तथा ट्रैफिक थाना प्रभारी सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
शांतिपूर्वक पढ़ी गई नमाज
जुमे की नमाज पूरे जिला में शांति पूर्वक तरीके से पढ़ी गई। कहीं भी किसी विरोध की बात सामने नहीं आई है। जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर
अफवाह फैलाने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए तथा उन पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि सोशल मीडिया तथा यू ट्यूब चैनलों पर भी पैनी नजर रखेगी।
जगत सिंह, डीएसपी, सिरसा।