{"_id":"60183f5f8ebc3e340905b06a","slug":"action-headmaster-suspend-sirsa-news-sirsa-news-rtk5934167152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर स्कूल आने वाले मुख्य शिक्षक को विभाग ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर स्कूल आने वाले मुख्य शिक्षक को विभाग ने किया सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गंगा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्य शिक्षक द्वारा शराब पीकर स्कूल में आने के मामले में विभाग ने मुख्य शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। इसी के साथ स्कूल के मुख्य शिक्षक का तबादला खंड शिक्षा कार्यालय ऐलनाबाद कर दिया गया है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा को शिक्षक की जांच रिपोर्ट मिली थी, जिसमें शिक्षक शराब का सेवन किए हुए पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर मुख्य शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट में डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में शिक्षक की चिकित्सीय जांच करवाई तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसी के साथ मुख्य शिक्षक की वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो गई थी।
यह था मामला
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजकीय स्कूल का मुख्य शिक्षक कर्मपाल शराब के नशे में स्कूल में पहुंचा था। ग्रामीणों ने सेल्यूट करने के लिए कहा तो मुख्य शिक्षक लड़खड़ाते हुए हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस बुला ली। स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) के अध्यक्ष विनोद कुमार की शिकायत पर गोरीवाला पुलिस ने डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल में मुख्य शिक्षक की चिकित्सीय जांच करवाई तो शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
खंड कार्यालय में किया तबादला
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने मामले को लेकर स्कूल में कार्यरत मुख्य शिक्षक कर्मपाल का तबादला खंड शिक्षा कार्यालय ऐलनाबाद में कर दिया है। मुख्य शिक्षक को ऐलनाबाद खंड कार्यालय में रिपोर्ट करनी होगी।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मुख्य शिक्षक के शराब पीकर आने की रिपोर्ट मिली थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्य शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। इसी के साथ खंड मुख्यालय पर तबादला भी कर दिया है।
- आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा