फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A youth died of intoxication on the canal in Rodi, syringe found near the body

Sirsa News: रोड़ी में नहर पर नशे से युवक की मौत, शव के पास मिली सिरिंज

Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A youth died of intoxication on the canal in Rodi, syringe found near the body
मृत युवक और कुछ दूरी पर पड़ी सिरिंज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोड़ी। क्षेत्र में नहर पर एक और युवक की नशे से मौत हो गई। शव के पास नशे का इंजेक्शन पड़ा मिला है। युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर सूचित दी। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रोड़ी थाना से एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि शव के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। नहरी क्षेत्र में नशा करने वालों को लेकर गश्त की जाती है। युवक की मौत कब हुई है और वह कहां से आया था, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन


रोड़ी के नहरी क्षेत्र को युवाओं ने नशे करने का केंद्र बनाया हुआ था। पूर्व में तीन से चार युवाओं की मौत इस क्षेत्र में होने के बाद पुलिस की गश्त नियमित रूप से की जा रही थी। मौजूदा समय में भी गश्त जारी थी। इसके बाद चोरी छिपे कुछ युवक इस क्षेत्र में नशा करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एसपी ने विशेष गश्त के दिए थे आदेश
एसपी विक्रांत भूषण ने रोड़ी की नहर क्षेत्र में पुलिस कर्मचारियों को विशेष गश्त के आदेश दिए थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवाओं ने नहर पर आना छोड़ दिया था। अब गेहूं की कटाई का सीजन आने के बाद नशा करने वाले युवाओं ने इस क्षेत्र में दोबारा आना शुरू कर दिया है। क्षेत्र सफेद के बड़े-बड़े पेड़ और झाड़ियां हैं। इनमें बैठा युवक दिखाई नहीं देता है। नशा करने के बाद लगने वाली प्यास को बुझाने के लिए युवा नहर का पानी पीते हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र में नशा करने वाले युवाओं का आना जाना रहता है।


रोड़ी बन चुका हैं केंद्र
जिलेे में नशे से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रोड़ी में दर्ज की गई है। पंजाब सीमा के नजदीक होने के कारण पंजाब के नशा करने वाले लोग भी इस क्षेत्र में आकर नशे की सप्लाई और स्वयं नशा करते हैं। नहर पर एक से दो युवा पंजाब क्षेत्र के भी पाए गए थे, जिनकी नशे से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed