{"_id":"6aaec88b80ab5da7dc02a7ce","slug":"allegation-on-chairman-son-of-bjp-parshad-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165285-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाजपा की महिला पार्षद ने लगाए चेयरमैन के बेटे पर धमकी देने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाजपा की महिला पार्षद ने लगाए चेयरमैन के बेटे पर धमकी देने के आरोप
Sat, 19 Sep 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
पार्षद द्वारा महिला को मकान गिराने की धमकी देना का वायरल स्क्रीन शॉट। सोशल मीडिया
- उपायुक्त से करेंगी साथी पार्षदों के साथ मुलाकात, चेयरमैन के बेटे बोले-आरोप निराधार, उन्होंने एक शायरी बोली, मैंने उसी का जवाब दिया
- पार्षद का आरोप चेयरमैन के पीए ने कहा कि विकास कार्य करवाना है तो हलोपा नेता के घर लगानी होगी हाजिरी, पार्षद ने ग्रुप में साझा की चैट
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में इन दिनों भाजपा पार्षद भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर मुखर हो गए हैं। जहां भाजपा पार्षदों की शिकायतों पर गलियों में हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की जांच हो रही है। वहीं, शनिवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर भाजपा की वार्ड 31 की महिला पार्षद अंशु मल्होत्रा ने अवगत कराया कि चेयरमैन के बेटे ने उन्हें चैट के माध्यम से सीधे तौर पर धमकी दी है और उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया है। इस मामले में वह मुख्यमंत्री को जल्द ही शिकायत देंगी। साथ ही सोमवार को अन्य पार्षदों के साथ उपायुक्त को शिकायत देंगी।
अंशु ने कहा कि लंबे समय से चेयरमैन के बेटे व पीए की ओर से माहौल खराब किया जा रहा है। पार्षदों को तंग कर रहे हैं। इस मामले में चेयरमैन वीर शांति स्वरूप के बेटे अजय कुमार ने कहा कि महिला पार्षद ने उनके साथ चैट शुरू की थी।
विज्ञापन
अजय कुमार ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं मारते। इसके जवाब में मैंने शायरी लिख डाली कि आज कल तो ईंटों के घरों पर जेसीबी चल जाती है। ब्लैकमेल व धमकी देने जैसे आरोप बेबुनियाद हैं।
महिला पार्षद बोलीं-चेयरमैन का पीए कहता है कि हलोपा नेता के घर लगानी होगी हाजिरी
यह पहली बार नहीं है कि हलोपा नेता के घर हाजिरी लगाने का मामला सामने आया है। इससे पूर्व भी भाजपा पार्षद मुख्यमंत्री से पिछले माह मिलकर चेयरमैन व उनके बेटे की इन हरकतों की शिकायत कर चुके हैं। एक बार फिर महिला पार्षद ने आरोप लगाया है कि उन्हें व अन्य परिवार के एक सदस्य को अलग कमरे में ले जाकर चेयरमैन के पीए दीपक कुमार ने कहा कि यदि उन्हें विकास कार्य करवाने हैं तो हलोपा नेता के घर हाजिरी लगानी होगी। महिला पार्षद ने कहा कि हम नहीं जाएंगे, चाहे हमारे काम न हों। इस पर पीए ने उन्हें धमकी भरे लहजे में कहा कि आपको लगता है कि फिर आपके वार्ड के काम हो जाएंगे।
राजनीतिक द्वेष की है सारी कहानी
पार्षद अंशु ने बताया कि उनका परिवार भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ और भाजपा नेताओं के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता है। हलोपा से चेयरमैन वीर शांति स्वरूप का गहरा नाता है और भले ही उन्हें भाजपा ने चेयरमैन बनाया है। विकास कार्यों को शुरू करवाने व उनके निरीक्षण के लिए भाजपा नेताओं का आना, चेयरमैन को रास नहीं आता है। शुरुआत से ही वे राजनीतिक द्वेष रखते हैं। फरवरी माह में उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लिखित में सारे घटनाक्रम से अवगत करवाया था। उसके बाद कुछ विकास कार्य हुए हैं लेकिन पुनः अब विकास कार्य बंद है। इतना नहीं, पीए तक के माध्यम से एक हलोपा नेता के घर जाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है जो संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से तीन से चार दिनों में मुलाकात कर सारे हालात से अवगत करवाएंगी ताकि उन्हें पता रहे कि किस प्रकार पार्षदों को चेयरमैन तंग कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फोटो डाली तो कर्मचारियों को धमकाया
पार्षद अंशु ने बताया कि सोशल मीडिया पर पार्क में कुछ विकास कार्य करवाया था। जब सोशल मीडिया पर इसका फोटो उन्होंने डाला तो कर्मचारियों को चेयरमैन के बेटे ने धमकाते हुए कहा कि इस वार्ड के अलावा पूरा शहर है, वहां पर जाकर काम करो। इसी प्रकार के घटनाक्रम के बाद कर्मचारियों के अनुरोध पर वह सोशल मीडिया पर विकास कार्यों की पोस्ट तक नहीं डालती हैं ताकि उनकी नौकरी खतरे में न आए।
कोट्स
मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं हैं। बेटे ने किसी प्रकार को कोई अभद्र व्यवहार व दबाव नहीं बनाया है। मुझे इतना पता है कि किसी मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई होने वाली है तो वे इस तरह की बयानबाजी कर रही है।
-वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, सिरसा।