फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A youth died due to drug addiction in Sirsa, his body was found on the canal track

Sirsa News: सिरसा में नशे से युवक की मौत, नहर की पटरी पर मिला शव

Thu, 28 Nov 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
A youth died due to drug addiction in Sirsa, his body was found on the canal track
रोड़ी। मृतक गगन के शव की जांच करते ​हुए पुलिस कर्मी।
रोड़ी (सिरसा)। जिले में नशा युवाओं की जिंदगियां लील रहा है। वीरवार को जिले में नशे के कारण 24 वर्षीय युवक ने जान गवां दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नगारिक अस्पताल के शवगृह में रखा दिया है। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह रोड़ी के सुरतिया रोड पर नहर की पटरी पर युवक का शव मिला। खेतों में जाने वाले ग्रामीणों ने शव को देखकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार युवक के बाएं हाथ की कलाई पर खून लगा हुआ था और पास में ही सिरिंज पड़ी थी। मृतक की पहचान पंजाब के सरदूलगढ़ निवासी 24 वर्षीय गगनदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कयास लगाए जा रहे हैं कि गगनदीप अपने साथियों के साथ मिलकर नशा कर रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक को दो साथियों को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। मृतक के ताऊ के लड़के मनप्रीत ने बताया कि गगनदीप 11वीं पास था। उसके पिता पेंटर हैं। गगनदीप दो साल पहले गलत संगत में पड़ नशा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार चार दिन पहले ही हमने उसको समझाया था कि वह नशा छोड़ दे, नहीं तो तुझे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा देंगे। इस पर उसने नशा न करने की बात कही थी। वीरवार सुबह पुलिस ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि गगनदीप का शव रोड़ी में नहर के किनारे मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल में भेजा जा रहा है। इसके बाद वे सिरसा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed