{"_id":"6ab0e72722489e82960c1586","slug":"mother-and-daughter-die-of-burns-in-sirsa-brother-suspects-murder-case-against-five-including-husband-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में मां-बेटी की जलने से मौत: भाई ने जताई हत्या की आशंका, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में मां-बेटी की जलने से मौत: भाई ने जताई हत्या की आशंका, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 21 Sep 2026 01:44 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Published by: Nivedita
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:44 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार कविता की शादी 3 मार्च 2022 को शक्कर मंदोरी निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। दोनों की करीब दो वर्षीय बेटी सानवी थी। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही कविता को ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
मृतका मां-बेटी
- फोटो : संवाद
विस्तार
नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव शक्कर मंदोरी में विवाहिता और उसकी करीब दो वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। पहले विवाहिता कविता (32) ने उपचार के दौरान दम तोड़ा, इसके बाद उसकी बेटी सानवी की भी मौत हो गई। मृतका के भाई ने दोनों की मौत को हादसा मानने से इन्कार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है। भाई ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
14 सितंबर को मायके से लेकर गया था पति
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार कविता की शादी 3 मार्च 2022 को शक्कर मंदोरी निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। दोनों की करीब दो वर्षीय बेटी सानवी थी। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही कविता को ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसे लेकर कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और पंचायत के माध्यम से भी विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया।
शिकायत के मुताबिक 14 सितंबर को कविता का पति संदीप उसे मायके से वापस ससुराल लेकर गया था। इसके बाद 20 सितंबर को दोपहर करीब 1:35 बजे कविता ने अपने भाई से फोन पर बातचीत की। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि कविता जल गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो कविता गंभीर रूप से जली हुई अवस्था में मिली। उसकी बेटी सानवी भी झुलसी हुई थी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान पहले कविता की मौत हुई और बाद में सानवी ने भी दम तोड़ दिया।
भाई ने पति, सास-ससुर समेत पांच पर लगाए आरोप
मृतका के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कविता की मौत के पीछे ससुराल पक्ष की भूमिका होने की आशंका जताई है। शिकायत में पति संदीप कुमार, सास शांति देवी, ससुर ओम प्रकाश, ननद और एक अन्य महिला पर कविता को प्रताड़ित करने तथा घटना में संलिप्तता के आरोप लगाए गए हैं। भाई का कहना है कि उसकी बहन और भांजी की मौत सामान्य घटना नहीं है और पूरे मामले की गहन जांच की जानी चाहिए।
20 सितंबर को दर्ज हुई एफआईआर
नाथूसरी चौपटा थाना सब इंस्पेक्टर एवं जांच अधिकारी कौशल्या देवी ने बताया पुलिस ने 20 सितंबर 2026 को एफआईआर संख्या 0215 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5), 61, 80 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल हत्या की आशंका समेत शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच जारी है।