फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bal azadi campaign start

Sirsa News: बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए बाल आजादी अभियान शुरू

Mon, 21 Sep 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
bal azadi campaign start
गांव-गांव में बाल संरक्षण समितियों का गठन और जागरूकता के लिए निगरानी दल गठित होंगे : सुनील जागलान
विज्ञापन

फोटो - 17

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और बाल विवाह की कुप्रथा समाप्त करने के लिए बाल आजादी अभियान रविवार को शुरू हुआ। यह अभियान सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने मिलकर चलाया है। इसका लक्ष्य बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और सशक्त बनाते हुए सिरसा को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना है।
बाल एवं महिला अधिकार कार्यकर्ता सुनील जागलान ने अभियान का नेतृत्व किया। सुनील जागलान ने बताया कि सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के सर्वेक्षण में 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में बाल संरक्षण समितियों की स्थिति गंभीर मिली है।
विज्ञापन

उनके अनुसार किसी भी पंचायत में समिति गठन के बाद उसके कार्यों पर प्रभावी काम नहीं हो रहा है। पंचायती राज मंत्रालय की बाल हितैषी ग्राम पंचायत थीम के तहत भी अपेक्षित गतिविधियां नहीं हो रही हैं। सुनील जागलान ने कहा कि अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों को बाल हितैषी कार्यों के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में बाल संरक्षण समिति का गठन सुनिश्चित करने का प्रयास होगा। सुनील जागलान ने उपायुक्त शांतनु शर्मा और एडीसी सिरसा के सहयोग को सकारात्मक बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि बाल विवाह में सहयोग करने वालों पर कानून के तहत कार्रवाई होगी।
निगरानी टीमें गठित
अभियान के तहत 1500 जागरूक छात्राओं की विशेष निगरानी टीमें गठित की जा रही हैं। नेशनल कॉलेज फॉर वुमन, पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन और आईसीएससी कोचिंग सेंटर इसमें सहयोग कर रहे हैं। ये टीमें शहर से लेकर गांवों तक बाल विवाह की रोकथाम और जागरूकता फैलाएंगी। प्रत्येक गांव में जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे जिनमें हेल्पलाइन नंबर और कानूनी जानकारी होगी।

बाल विवाह पर कानूनी कार्रवाई
सुनील जागलान ने चेतावनी दी कि जिले में बाल विवाह की घटना होने पर प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि बाराती, भोज में शामिल व्यक्ति, हलवाई, टेंट संचालक या बैंड-बाजा संचालक कानूनी कार्रवाई से बाहर नहीं होंगे। सुनील जागलान ने बताया कि सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात में सराहना मिल चुकी है। संस्था को राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed