{"_id":"6734f2c5c0ba6371bb0271f4","slug":"80-thousand-rupees-looted-from-commission-agent-at-gunpoint-sirsa-news-c-128-1-svns1027-128532-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हथियार के बल पर आढ़ती से 80 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हथियार के बल पर आढ़ती से 80 हजार रुपये लूटे
Thu, 14 Nov 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में बदमाशों की फुटेज। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। अनाज मंडी में दुकान मंगल कर घर जा रहे आढ़ती से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 80000 रुपये लूट लिए। सीसीटीवी में सामने आया कि बदमाशों ने बाइक पर आढ़ती का पीछा किया, फिर सुनसान जगह देखकर वारदात को अंजाम दिया। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है और शहर के सीसीटीवी खंगाल रही है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 17 हुडा कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में मै. डोडा सेल्ज कारपोरेशन के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम को वह दुकान मंगल कर अपने जरूरी कागजात और 80000 रुपये काले रंग के लिफाफे में डालकर स्कूटी पर घर के लिए निकला था। घर के पास जैसे ही वह मोड़ पर मुड़ा तो एक बाइक स्कूटी के आगे आकर रूकी। अचानक ब्रेक लगाने पर वह स्कूटी का नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिर गया। बाइक सवारों में एक ने हेलमेट और दूसरे ने सफेद रंग के कपड़े से मुंह ढका हुआ था। बदमाशों ने तेजधार हथियार निकाला और उसके हाथ से लिफाफा छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को फोन कर सूचित किया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है ।