फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

10 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 18 Dec 2018 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
10 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। कीर्ति नगर क्षेत्र से पुलिस ने दो युवकों को दस ग्राम हेरोइन सहित काबू किया। आरोपियों की पहचान रमन आहुजा निवासी हरी विष्णु कॉलोनी व कीर्ति नगर निवासी कमल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ शहर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार शहर पुलिस सोमवार रात को बेगू रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो बाइक सवार युवक हेरोइन लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दस ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि आरोपियों को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों से बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed